विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun Crime News: बरेली के दो भाई देहरादून में 4 साल से बेच रहे थे स्‍मैक, एसओजी ने दोनों को किया गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 03 Sep 2022 07:56 PM (IST)

Dehradun Crime News एसओजी ने शुक्रवार रात देहरादून के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र से 265 ग्राम स्मैक के साथ बरेली ...और पढ़ें

Dehradun Crime News: एसओजी ने 265 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया है।
Dehradun Crime News: एसओजी ने 265 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर भाइयों को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Crime News पटेलनगर कोतवाली व नेहरू कालोनी थाने की पुलिस की नाक के नीचे बरेली के तस्कर चार साल से स्मैक बेच रहे थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। अब एसओजी ने दोनों को 265 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित भाई हैं।

आटो चलाने की आड़ में स्मैक तस्करी

आरोपित आटो चलाने की आड़ में वह स्मैक तस्करी कर रहे थे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने तस्करों को पकड़ने वाली टीम को सात हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान शनिवार को पुलिस अधीक्षक (अपराध) विशाखा भदाणे ने मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एसओजी के सब इंस्पेक्टर सैंकी कुमार को सूचना मिली कि नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी चल रही है।

आरोपितों से 265 ग्राम स्मैक बरामद

इस पर शुक्रवार रात को उन्होंने टीम के साथ दो आरोपितों को नेहरू कालोनी क्षेत्र से से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपितों की पहचान बबलू बेग व अफसत बेग निवासी ग्राम मजनूपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी चकशाह नगर, नेहरूग्राम नेहरू कालोनी के रूप में हुई है।

15 वर्षों से रह रहे हैं देहरादून में

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से परिवार के साथ देहरादून में रह रहे हैं। दोनों आटो चलाते हैं। देहरादून में बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान हैं। इसके चलते यहां विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। इनमें से कई स्मैक लेते हैं। ऐसे में ऐसे छात्रों को चिहि्नत कर वह उन्हें स्मैक बेचते हैं।

पिछले चार वर्षों से बेच रहे हैं स्मैक

क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि आरोपित पिछले चार साल से पटेलनगर व नेहरू कालोनी क्षेत्र में नशा तस्करी कर रहे हैं। चार महीने पहले पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बबलू के एक साथी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, लेकिन तब बबलू फरार हो गया था। इससे पहले बबलू श्यामपुर हरिद्वार में भी स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था, जो वर्तमान में जमानत पर बाहर आया था।

Tehri News: टिहरी के यूनियन बैंक मदन नेगी में एक करोड़ 20 लाख का गबन, कैशियर हुआ फरार