विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून : आरोपित छात्र को पुलिस किया गिरफ्तार, कल छात्रा को मारी थी गोली

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 04 Mar 2022 11:48 AM (IST)

Dehradun Crime News देहरादून में बीते रोज शाम को सहस्रधारा रोड स्थित एक कालेज के बाहर डी फार्मा की छात्रा ...और पढ़ें

छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मेसी की छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्रा के स्वजन लगातार कालेज प्रबंधन पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

देर रात पुलिस ने कालेज स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। देर रात पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात चल रही थी, लेकिन सीएमओ ने रात को पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है।

हत्या की वजह रंजिश तो नहीं

बताया जा रहा है कि आरोपित आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जब इसकी सूचना कालेज के ही सीनियर छात्रों को मिली तो एक दो-दिन पहले कालेज के ही कुछ छात्रों ने आरोपित आदित्य की पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपित दिन में कालेज के अंदर भी गया था। इसके बाद वह वंशिका का बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही वंशिका कालेज से बाहर आई तो उसने उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका तो उसने उसे गोली मार दी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

सरेराह जिस तरह कालेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कालेज के अंदर हास्टल में इस समय 10 से 12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे काल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कालेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो कि परेशानी वाली हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।