विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्यारोपित की उम्र पर अभी भी संशय बरकरार, किशोरी को बड़ी ही बेरहमी से उतारा था मौत के घाट

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 11:13 AM (IST)

किशोरी की निर्मम हत्या के आरोपित की उम्र को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। हत्यारोपित बालिग है या नाबालिग ...और पढ़ें

हत्यारोपित की उम्र पर अभी भी संशय बरकरार।
हत्यारोपित की उम्र पर अभी भी संशय बरकरार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में किशोरी की निर्मम हत्या के आरोपित की उम्र को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। हत्यारोपित बालिग है या नाबालिग इसको लेकर अदालत का फैसला आना अभी बाकी है। पुलिस के अभियोजन पक्ष ने आरोपित तनुज पासवान के जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता दस्तावेज सहित रिपोर्ट शनिवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिए हैं। सोमवार तक कोर्ट का फैसला आ सकता है।

फिलहाल हत्यारोपित न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जेल में है। प्रेमनगर थाना पुलिस के मुताबिक हत्याकांड के बाद प्रारंभिक जांच में आरोपित तनुज पासवान की उम्र 19 वर्ष पाई गई है। उसी के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

बीते 27 अक्टूबर की शाम को एकतरफा प्यार के जुनून में सिरफिरे युवक ने गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा आकांक्षा का गला काटकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कोर्ट पहुंचा और गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। वहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बचाव पक्ष की ओर से आरोपित को नाबालिग बताया जा रहा है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पुलिस ने आरोपित की उम्र को लेकर रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। संभवत: इस मामले में सोमवार को अदालत का फैसला आ सकता है।

मकान पर कब्जा करने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली के मोहल्ला पीरगढी निवासी मीर हसन ने पुलिस को तहरीर देकर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि उसका भाई असगर पुश्तैनी मकान को लेकर उससे रंजिश रखता है। 15 अक्टूबर को वह अपने मकान में निर्माण करने के लिए बोगी में ईंट लेकर आ रहा था। तब उसके भाई असगर और भतीजे जमीर हसन रफीक और मेहरबान ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। जब उसके पुत्र और पत्नी ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लूट और हत्या के प्रयास का इनामी बदमाश बिजनौर से चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो साथी पहले ही हो चुके गिरफ्तार चुके