विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून पार्षद अमिता सिंह के घर लूट मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार, नेपाली गैंग का सदस्य... मुख्य आरोपी फरार

By Vatsal GuptaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 07 Oct 2026 01:45 PM (IST)

देहरादून में पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट के मामले में पुलिस ने नेपाली गैंग के एक सदस्य दिनेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। पार्षद अमिता सिंह के घर लूट करने वाले नेपाली गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित दिनेश कुमार निवासी दिल्ली देहरादून में पार्षद के घर लूट की घटना के बाद नौकर भरत थापा सहित अन्य आरोपितों को टैक्सी से ले गया था। आरोपित दिल्ली में टैक्सी चलाने का काम करता है।

टैक्सी चलाने की आड़ में नेपाली मूल के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर देता था घटनाओं को अंजाम। पार्षद के घर लूट की घटना के बाद नौकर भरत थापा सहित अन्य आरोपियों ने दिनेश कुमार को 50 हज़ार रुपये दिए थे।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगो के घरों में काम करने के बहाने घर की रेकी करते थे। आरोपित अपनी टैक्सी के माध्यम से अपने साथियों को घटनास्थल तक लाने व घटना के बाद वापस ले जाने का काम करता था। मामले में अभी मुख्य आरोपित भरत थापा सहित अन्य आरोपित फरार है।