विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड को मिलेगी कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 19 Jan 2021 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 09:51 PM (IST)

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज उपलब्ध कराई जा रही है। ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड को मिलेगी कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज।
उत्‍तराखंड को मिलेगी कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज।

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। उत्तराखंड को केंद्र द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह बुधवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन का आभार प्रकट किया है।

देश के अन्य हिस्सों की भांति उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चुका है। 16 जनवरी से देशव्यापी वैक्सीनेशन के तहत उत्तराखंड को पहली खेप के रूप में वैक्सीन की 1.13 लाख डोज मिली थी। इसमें से अब तक 6119 स्वास्थ्य कार्मिकों को सफलतापूर्वक यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अब इसी क्रम में दूसरी खेप में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को वैक्सीन की 92500 अतिरिक्त डोज देने का निर्णय लिया है। इसमें से प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वैक्सीन की 84560, केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 2330 और सेना की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 3100 डोज शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि किस जिले में वैक्सीन की कितनी डोज भेजी जाएंगी। वैक्सीन की सबसे अधिक 22500 डोज देहरादून और 15000 हरिद्वार के लिए है। केंद्र से वैक्सीन की अतिरिक्त डोज मिलने के बाद अब उत्तराखंड को 205500 डोज मिल चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट में वैक्सीनेशन की दूसरी खेप मिलने के बाद इन्हें संबंधित जिलों को भेजा जाएगा, जहां इन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश कोरोना के खिलाफ निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहा है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। 

यह भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश निदेशक ने कहा, टीका लगाने से ही खत्म होगी कोराना महामारी