विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन महीने बाद किया चोरी का मुकदमा दर्ज, करीब छह लाख रुपये के गहने हुए थे चोरी

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 01 Aug 2023 11:37 AM (IST)

सब स्टेशन बिंदाल कालोनी के सरकारी आवास में रहने वाले ऊर्जा निगम के दो कर्मचारियों के आवास से लाखों के ...और पढ़ें

कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन महीने बाद किया चोरी का मुकदमा दर्ज
कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन महीने बाद किया चोरी का मुकदमा दर्ज

जागरण टीम, देहरादून: सब स्टेशन बिंदाल कालोनी के सरकारी आवास में रहने वाले ऊर्जा निगम के दो कर्मचारियों के आवास से लाखों के गहने चोरी के मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने तीन महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।

तीन मई को हुई थी चोरी

शिकायतकर्ता तजईन व प्रियंका सैनी निवासी सब स्टेशन बिंदाल कालोनी ने बताया कि वह अपने सरकारी आवास से बीते तीन मई को सुबह अपने-अपने कार्यालय के लिए चले गए थे। शाम के समय कार्यालय से घर आए तो देखा कि दोनों घरों के ताले टूटे हुए थे और घरों से सोने एवं चांदी के गहने चोरी हो गए थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह लाख रुपये है।