ग्राहकों को राहत, हड़ताल के बावजूद देहरादून में रविवार को खुले रहेंगे बैंक
बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल के कारण देहरादून में रविवार को बैंक खुले रहेंगे ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते दून में इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में ग्राहक बैंक से संबंधित अपने सभी कार्य आसानी से करा सकेंगे। बैंक शाखाएं व एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सेवाएं चालू रहेंगी।
बैंक हड़ताल को लेकर उपभोक्ताओं के मन में उलझन हैं। यूनियनों ने पांच दिवसीय बैंकिग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बैंक हड़ताल करने का एलान किया है। तीन दिन की हड़ताल से पहले शनिवार और रविवार को भी बैंकों में अवकाश पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं
रविवार को बैंक खोलने का फैसला
उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में केंद्र सरकार ने हड़ताल के चलते रविवार को बैंक खोलने का फैसला लिया गया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के संयोजक इंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीन दिन तक हड़ताल से बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन से लेकर सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। केंद्र सरकार के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खोले जाएंगे।
एटीएम लेनदेन में नहीं लगेगा शुल्क
हड़ताल के चलते एटीएम से पैसे निकालने में कोई शुल्क नहीं देना होगा। तीन दिन तक रहने वाली हड़ताल के चलते 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
