सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:57 AM (IST)

Bank Holiday: आज 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण पूरे भारत में बैंक बंद हैं। हालांकि, आगामी तीन दिवसीय हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे।

आज 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद।

आज 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद।

HighLights

  1. आज 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद।

  2. आगामी हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को बैंक खुले रहेंगे।

  3. यूएफबीयू ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल बुलाई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bank Holiday Today: अगले सप्ताह तीन दिन बैंक हड़ताल के चलते बैंकों में काम काज नहीं होगा। यही कारण है कि रविवार 27 सितंबर को भी बैंक खुले रहेंगे। लेकिन रविवार से एक दिन पहले यानी आज शनिवार 26 सितंबर को अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले आपको यह पता कर लेना चाहिए कि आज बैंक खुले हैं या नहीं।

आइए जानते हैं कि आज शनिवार के दिन आपके शहर में बैंक बंद हैं या नहीं।

क्या आज शनिवार के दिन बैंक खुले हैं?

आज (शनिवार, 26 सितंबर, 2026) पूरे भारत में बैंक बंद (Today Bank Closed) हैं। दरअसल, भारत में शनिवार के दिन कभी बैंक रहते हैं और कभी खुले रहते हैं। आज महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहते हैं।

दरअसल, भारत में सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे मनाते हैं। यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सभी प्रमुख ऋण देने वाले संस्थानों पर लागू होता है।

बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक कि रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर में छुट्टी न बताई गई हो।

3 दिन की देशव्यापी हड़ताल

आज बैंक बंद रहने का यह फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले लिया गया है। फिर भी, ग्राहकों के पास रविवार, यानी 27 सितंबर को बैंक की ब्रांच सेवाओं का लाभ उठाने का एक अतिरिक्त मौका होगा।

वित्तीय सेवा विभाग ने कहा है कि प्रस्तावित हड़ताल से पहले ग्राहक जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे कर सकें, यह सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों सहित सभी बैंक रविवार, 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को किसने दे दी नौकरी, मच गया बवाल; उठने लगे सवाल?