देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगा खाना-पीना! बंद हुई फूड एंड बेवरेज की सभी दुकानें
Dehradun Airport देहरादून एयरपोर्ट पर बकाया भुगतान न होने के कारण फूड एंड बेवरेज की सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने ठेकेदार को नोटि ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, डोईवाला। देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के अंदर व बाहर फूड एंड बेवरेज (खाद्य एवं पेय पदार्थ) की सभी दुकान एयरपोर्ट प्रशासन के नोटिस की समय अवधि समाप्त होने के बाद बंद कर दी गई है।
एयरपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट परिसर में करीब 10 से 12 दुकान मनीष फूड एंड बेवरेज के टेंडर के तहत संचालित होती थी। जो की एयरपोर्ट की ओर से पूर्व में निकाले गए टेंडर के तहत संचालित होती थी। इसका भुगतान टेंडर लेने वाले ठेकेदार को करना पड़ता था।
परंतु पिछले कुछ महीनो से करीब 7 करोड रुपए से अधिक का भुगतान ठेकेदार की ओर से नहीं किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने ठेकेदार को 15 दिन का नोटिस जारी कर बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा।
धनराशी जमा ना कराने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने बकाया भुगतान के बदले उसकी इतनी ही जमा सिक्योरिटी राशी को जब्त करते हुए उक्त सभी दुकानों को बंद करा दिया। इससे अब एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को फूड एंड बेवरेज की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
हालांकि बताया जा रहा है कि सभी दुकानों की टेंडर प्रक्रिया होने तक तीन-चार दुकानों को आगामी तीन माह के लिए जल्द से जल्द टेंडर कर शुरू करने के प्रयास किया जा रहे है। परंतु तब तक यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।