Vikasnagar: पुलिस ने रिसॉर्ट में मारी रेड, देह व्यापार का किया भंडाफोड़; 15 पीड़िताओं को छुड़ाया
Immoral Trafficking in Vikas nagar देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने 15 पीड़िताओं को बरामद किया है।
By rajesh panwarEdited By: Nirmala BohraPublished: Mon, 10 Apr 2023 09:58 AM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2023 09:58 AM (IST)
टीम जागरण, देहरादून: Immoral Trafficking: देहरादून जिले के विकासनगर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें देह व्यापार होता पाया गया।
पुलिस ने 15 पीड़िताओं को बरामद किया है। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी जारी है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें