विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepawali 2021: उत्तराखंड में दीपावली पर बिजली नहीं करेगी परेशान, अलर्ट मोड में ऊर्जा निगम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 01:11 PM (IST)

दीपावली पर बत्ती गुल होने की टेंशन नहीं है। निर्बाध आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम ने पूरी तैयारी के साथ ...और पढ़ें

उत्तराखंड में दीपावली पर बिजली नहीं करेगी परेशान, अलर्ट मोड में ऊर्जा निगम।
उत्तराखंड में दीपावली पर बिजली नहीं करेगी परेशान, अलर्ट मोड में ऊर्जा निगम।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Deepawali 2021 रोशनी के पर्व दीपावली पर बत्ती गुल होने की टेंशन नहीं है। निर्बाध आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम ने पूरी तैयारी के साथ कमर कस ली है। ट्रांसफार्मर समेत अन्य विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग पूरी की जा चुकी है। साथ ही पेड़ों की लापिंग-चापिंग भी की गई है। ऊर्जा निगम प्रबंधन का दावा है कि इस दौरान कहीं भी बिजली की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

वैसे तो दीपावली पर प्रदेश में बिजली का संकट नहीं रहता और मांग के अनुरूप पर्याप्त बिजली उपलब्ध रहती है, लेकिन रोशनी के त्योहार में फाल्ट खलल न डाले इसके लिए ऊर्जा निगम अलर्ट पर है। फाल्ट से बचने और लोड को नियंत्रित करने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने बताया कि शहरों में विद्युत लाइनों और पोल से सटे पेड़ों की टहनियां चाप करा दी गई हैं। साथ ही सभी बिजली घरों के उपकरण और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कर ली गई है। इसके अलावा फील्ड कर्मियों को दीपावली के दिन पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर बने रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर बाजार में बरसा धन, कारोबार खिलखिलाया; हर जगह दिखी आफर की भरमार

इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता परिचालन गौरव शर्मा ने बताया कि अक्सर दीपावली पर ऊर्जा निगम के पास सरप्लस बिजली होती है। फिलहाल मांग के सापेक्ष बिजली उपलब्ध हो रही है, जिसमें करीब 1.6 से 1.7 करोड़ यूनिट बिजली प्रदेश के हाईड्रो प्रोजेक्ट से प्राप्त हो रही है, जबकि केंद्र से मिलने वाला कोटा और अन्य स्रोत की बिजली मिलाकर 3.6 करोड़ यूनिट के करीब बिजली उपलब्ध है। जबकि, दीपावली पर भी मांग के अनुरूप करीबन इतनी ही खपत होती है।

यह भी पढ़ें- दीपावली के जश्न में सेहत का भी रखें ख्याल, इन बातों पर जरूर दें ध्यान; नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार