Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

    By Edited By:
    Updated: Sat, 16 Jun 2018 05:15 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

    Hero Image
    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। 

    मोर्चे में मोहनराम टम्टा, किशनलाल, डॉ. सुरेंद्र मोगा, मुकेश कोली, मीना गंगोला, नरेंद्र बिट्टू, नरेंद्र भारती और अजय राजौर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। समीर आर्य प्रदेश महामंत्री व तनवीर सिंह प्रदेश कोषाघ्यक्ष होंगे। 

    प्रदेश मंत्री के रूप में मोर्चे में विपिन कुमार, दीप आर्य, कमलेश कुमार, किरन देवी, मथुरा प्रसाद, छेदीराम भारती, सुरेशलाल आर्य व अंबा आर्य के नाम शामिल हैं। सुरेंद्र दासवे को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। 

    मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के मुताबिक जल्द ही स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य व विविध संयोजकों के नाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: अजय भट्ट ने जगद्गुरु राज राजेश्वराश्रम से मुलाकात कर बताई सरकार की उपलब्धियां

    यह भी पढ़ें: दून में नेशनल लॉ स्कूल, केदारनाथ में वाइफाई चौपाल

    यह भी पढ़ें: बागियों की घर वापसी पर प्रीतम से सहमत नहीं किशोर

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें