विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशामुक्त अभियान: नौ घंटे में पूरी की 50 किमी पैदल यात्रा

By JagranEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 10:09 PM (IST)

संवाद सूत्र चकराता विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिं

नशामुक्त अभियान: नौ घंटे में पूरी की 50 किमी पैदल यात्रा
नशामुक्त अभियान: नौ घंटे में पूरी की 50 किमी पैदल यात्रा

संवाद सूत्र, चकराता:

विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के जन्मोत्सव पर लंबी दौड़ लगाई। उन्होंने समाज में नशामुक्त अभियान के तहत करीब नौ घंटे में विकासनगर से चकराता तक का 50 किमी पैदल सफर तय किया। चकराता पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यंग माउंटेन क्लब चकराता के कोषाध्यक्ष राहुल चादना ने कहा कि आज के सुविधा जनक युग में लोग पैदल चलना कतई पंसद नहीं करते। आधुनिक दौर में प्रभजोत का ये प्रयास काफी सराहनीय है।

भारतीय धावक मिल्खा सिंह को एथलीट फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है। देश के ख्याति प्राप्त धावक की जयंती पर विकासनगर एथलेटिक्स क्लब के संस्थापक प्रभोजत सिंह ने पहाड़ी मार्ग पर पैदल चलकर पचास किमी का लंबा सफर तय कर रिकार्ड बनाया। नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प लेकर वह समाज में जागरुकता का संदेश देने को विकासनगर से सुबह करीब दस बजे चकराता के लिए पैदल निकले। करीब नौ घंटे की दौड़ लगाने के बाद वह शाम आठ बजे चकराता पहुंचे। इस दौरान प्रभजोत ने कहा कि समाज में नशे का चलन तेजी से फैल रहा है। जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। समाज को नशामुक्ति बनाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। इस मौके पर अनिल चांदना, रवीश अरोड़ा, उत्कर्ष मेहता, दिनेश चांदना, हरचरण सिंह, आंनद राणा, अनूप चौरसिया, अनिल चौहान, तरुण, सन्नी आनंद, वीरेंद्र चौहान, भाव सिंह व राजेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।