विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, एनएसयूआई-कांग्रेस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:53 PM (IST)

एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एसएसपी परमेंद्र डोबाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी परमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। छात्रसंघ चुनाव के दौरान पुलिस–प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उनका आरोप था कि चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही। एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किए जाने का आरोप उन्होंने लगाया।यह भी कहा कि अभाविप को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।

छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक भूमिका की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

यदि जांच में किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जाए। कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए है। छात्रहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, नगर निगम पार्षद रोबिन त्यागी व आयुष गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तेजस्वी राणा, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गौड़, अभिषेक पासी, डीएवी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, छात्रनेता सौरभ सेमवाल, एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष नितिन नेगी, अभिषेक डोबरियाल और दक्ष रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून में देह व्यापार के मामले में 23 साल बाद आरोपित बरी, 2003 में दर्ज हुआ था केस

यह भी पढ़ें- तीन दिन के वीकेंड के चलते देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश में जाम से बचने के लिए पुलिस का नया यातायात प्लान जारी