डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: बारिश में भी नहीं थमा जोश, प्रत्याशियों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम चरण में प्रत्याशियों ने बारिश के बावजूद आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों ...और पढ़ें
HighLights
छात्रसंघ चुनाव प्रचार अंतिम चरण में, डीएवी कॉलेज में शक्ति प्रदर्शन।
आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशियों ने दिखाया दम।
बारिश के बावजूद सत्यम शिवम, एनएसयूआई ने जुटाए समर्थक।
जागरण संवाददाता, देहरादून। छात्रसंघ चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार भी अंतिम चरणों में पहुँच चुका है। प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में लगे है। प्रदेश के सबसे बड़े अशासकीय महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करते रहे।
छात्र संगठनों ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ो के साथ कॉलेज में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज का माहौल पूरी तरह छात्र संघ चुनाव के रंग में रंगा नजर आया।
-1790414033767.webp)
शनिवार को बारिश के बावजूद डीएवी कॉलेज में चुनाव का शोर ठंडा नहीं रहा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अलग अलग तरीकों से शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत झोंकी। सत्यम शिवम छात्र संगठन के महासचिव पद पर प्रत्याशी दीपक राणा ने शक्ति प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने भी पूरे जोश के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ो के साथ प्रत्याशी कॉलेज परिसर में पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन के बीच परिसर चुनावी शोर से गूंजता रहा।
-1790414068653.webp)
शक्ति प्रदर्शन में भीड़ जुटाकर दिखाई ताक़त
डीएवी कॉलेज में सुबह से प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए। दोपहर तक इसका सिलसिला चला। सभी प्रत्याशी अपने शक्ति प्रदर्शन में भीड़ जुटाकर ताकत दिखाते रहे। सभी संगठनों ने प्रदर्शन में भीड़ जुटाने का खासा प्रयास किया। गुब्बारे, झंडे लेकर भी समर्थक शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए।
