विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Crime In Dehradun: गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से ठगे तीन लाख रुपये, ऐसे लिया झांसे में

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 08 Jun 2021 04:10 PM (IST)

शहर में सोमवार को साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए। सीमाद्वार क्षेत्र की रहने वाली स्वाति उनियाल ने पुलिस ...और पढ़ें

गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से ठगे तीन लाख रुपये, ऐसे लिया झांसे में।
गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से ठगे तीन लाख रुपये, ऐसे लिया झांसे में।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में सोमवार को साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए। सीमाद्वार क्षेत्र की रहने वाली स्वाति उनियाल ने पुलिस को बताया कि उनकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक विदेशी व्यक्ति से दोस्ती हुई। आरोपित ने खुद को सैन्य अधिकारी बताते हुए गिफ्ट भेजने की बात कही। आरोपित ने गिफ्ट लेने के लिए टैक्स आदि के रूप में कुल तीन लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए।

दूसरे मामले में युनूस अली निवासी पटेलनगर ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। महिला ने उनसे मिलने भारत आने की बात कही। कुछ समय बाद पीड़ित को एक अज्ञात महिला ने फोन किया व खुद को कस्टम अधिकारी बताया। कहा कि युनूस अली की महिला मित्र जो विदेश से आई है, उसके पास पैसे हैं। उन्हें भारतीय करंसी में बदलने के लिए पैसे की जरूरत है।

महिला ने विभिन्न चार्ज के रूप में पीड़ित से 73 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए। उधर, मुकेश कुमार निवासी बालावाला ने पुलिस को बताया कि उन्हे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनका परिचित बताया। ठग ने मुकेश के खाते में गूगल पे से 20 हजार रुपये डालने की बात कहकर लिंक भेजा। कुछ ही समय बाद मुकेश के खाते से 60 हजार रुपये उड़ गए।

खनन माफिया सक्रिय, छापेमारी के आदेश

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना कफ्यरू लागू है और बिना वाजिब कारण के बाहर घूमना मना है। इसके बाद भी खनन माफिया सरकारी मशीनरी की शह पर धड़ल्ले से नदियों का सीना चीर रहे हैं। जिलाधिकारी को कुछ समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं और सर्वाधिक शिकायत विकासनगर क्षेत्र से आ रही है।सोमवार को जारी प्रेस बयान में जिलाधिकारी ने कहा कि उमेदपुर क्षेत्र में टौंस नदी में विभिन्न माध्यमों से अवैध खनन की बात सामने आ रही है। लिहाजा, उपजिलाधिकारी विकासनगर को निरंतर छापेमारी के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अन्य उपजिलाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी करें।

यह भी पढ़ें- Dehradun Crime News: साढ़े 18 लाख रुपये हड़पने वाले को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें