करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। थाना रानीपोखरी अंतर्गत तेलपुरा (मौजा रानीपोखरी) निवासी सत्यपाल (25) पुत्र बलवंत सिंह रेत से भरे एक ट्रैक्टर के बैक होते समय चालक को साइड बता रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर बिजली पोल से टकरा गया।
By Edited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 10:34 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 10:27 AM (IST)
डोईवाला: करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। थाना रानीपोखरी अंतर्गत तेलपुरा (मौजा रानीपोखरी) निवासी सत्यपाल (25) पुत्र बलवंत सिंह रेत से भरे एक ट्रैक्टर के बैक होते समय चालक को साइड बता रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर बिजली पोल से टकरा गया। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तारें नीचे गिर सत्यपाल के ऊपर आ गिरी। इससे सत्यपाल करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यपाल शादीशुदा था। उसकी एक बेटी है। वह घर का इकलौता चिराग था। इस घटना से गांव में शोक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें