यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीपीओ में आधार को मारामारी, बैंकों में पसरा सन्नाटा
इन दिनों जीपीओ में आधार कार्ड के लिए मारामारी चल रही है। आलम ये है कि लोग टोकन के लिए ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्य डाकघर में आधार सेवा के लिए मारामारी मची है। आलम यह है कि लोग सुबह सात बजे से ही आधार टोकन लेने के लिए लाइन में लग जाते हैं। रोजाना तकरीबन 100 से 120 लोग सेवा का लाभ लेने पहुंचते हैं, जबकि विभाग रोजाना 80 टोकन ही बांटता है। ऐसे में कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है।टोकन के लिए सुबह से ही जीपीओ के मेन गेट पर बने काउंटर पर लोग जुटने शुरू हो जाते हैं। 10 बजे से आधार केंद्र शुरू होता है। अधिक दबाव के कारण सर्वर भी बार-बार डाउन होता रहता है। जिसके कारण एक आधार कार्ड के काम में काफी वक्त लग जाता है। दूसरी ओर बैंकों में भी आधार केंद्रों का संचालन हो रहा है। लेकिन, जानकारी के अभाव में लोग बैंकों में सेवा का लाभ नहीं ले रहे हैं।
बैंकों रोजाना औसतन 10 से 12 लोग ही पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ बैंकों में तो दिनभर में दो-चार लोग ही आधार सेवा का लाभ लेने जाते हैं। जानकारी की कमी देहरादून डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक जीएम तनेजा का कहना है कि लोगों को अभी बैंकों में आधार सेवा शुरू होने की जानकारी नहीं है। वहीं, बैंक भी आधार सेवा के प्रचार-प्रसार में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। यह भी देखा गया है कि लोगों को गलतफहमी है कि बैंकों में संबंधित बैंक का खाता होने पर ही आधार सेवा का लाभ लिया जा सकता है। जबकि, ऐसा नहीं है।
यहां लें सेवा का लाभ
- पंजाब नेशनल बैंक (एस्लेहॉल चौक)
- एचडीएफसी बैंक (दिलाराम बाजार)
- एक्सिस बैंक (राजपुर रोड)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (क्रॉसरोड मॉल)
- आंध्रा बैंक (राजपुर रोड)
- आइसीआइसीआइ बैंक (सहारनपुर रोड)
- एसबीआइ (डीएवी इंटर कॉलेज)
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (कनॉट पैलेस)
यह भी पढ़ें: रसोर्इ गैस के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार, तेल कंपनियों ने उठाया ये कदम
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: इस योजना से सभी परिवारों को मिलेगा पांच लाख का हेल्थ कवर
