Move to Jagran APP

197 दुकानों में खाद्यान्न संकट, नहीं हो रहा आवंटन

शहर की 197 दुकानों में खाद्यान्न संकट मंडरा रहा है। दरअसल गोदाम से खाद्यान्न आवंटित नहीं हो रहा है। हालात ये हैं कि एक तारीख से उपभोक्ता राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 03:19 PM (IST)
197 दुकानों में खाद्यान्न संकट, नहीं हो रहा आवंटन
197 दुकानों में खाद्यान्न संकट, नहीं हो रहा आवंटन

देहरादून, जेएनएन। शहर की राशन की आधी दुकानों में सरकारी खाद्यान्न खत्म हो चुका है। इस माह का हफ्ताभर बीत चुका है, लेकिन अभी तक कनॉट प्लेस, डालनवाला, प्रेमनगर, मियांवाला समेत कई अन्य क्षेत्रों के राशन विक्रेताओं को खाद्यान्न आवंटित नहीं हुआ। हालात ये हैं कि एक तारीख से उपभोक्ता राशन की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया जा रहा है। दरअसल, गोदाम के अधिकारियों ने नए रोस्टर प्रणाली का हवाला देते हुए इन क्षेत्रों को क्रमवार नौ, 11, 13 व 14 दिसंबर तक खाद्यान्न आवंटित होने की बात कही है। ऐसे में अब राशन विक्रेता खुलकर रोस्टर प्रणाली की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं। 

loksabha election banner

शहर में राशन की कुल 398 दुकानें हैं, जिनमें अभी तक 201 दुकानों को ही ट्रांसपोर्टनगर स्थित सरकारी गोदाम से खाद्यान्न आवंटित हुआ है। इनमें धर्मपुर, खुड़बुड़ा, रायपुर, परिसीमन क्षेत्र शामिल हैं। शेष अन्य क्षेत्रों की कुल 197 दुकानों को गोदाम से खाद्यान्न आवंटित नहीं हो रहा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ने लगा है। हर बार की तरह उपभोक्ता महीने की पहली तारीख से राशन लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन राशन विक्रेता उन्हें राशन नहीं दे पा रहे हैं। 

आलम ये है कि कई क्षेत्रों में राशन विक्रेताओं को उपभोक्ताओं के गुस्से का भी सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में राशन विक्रेताओं के लिए भी विकट समस्या खड़ी हो गई है। बता दें कि पहले महीने की एक तारीख से राशन विक्रेताओं को खाद्यान्न आवंटित होता था, लेकिन नए नियम के तहत सभी क्षेत्रों की राशन की दुकानों को खाद्यान्न आवंटन की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की जा चुकी हैं।  

रोस्टर नियम के विरोध में विक्रेता 

रोस्टर प्रणाली की नई व्यवस्था का राशन विक्रेता खुलकर विरोध करने लगे हैं। आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी उत्तराखंड के जिला महासचिव हेमंत अग्र्रवाल ने कहा कि नए नियम के तहत कनॉट पैलेस, डालनवाला, प्रेमनगर की दुकानों को 13-14 दिसंबर के बाद खाद्यान्न आवंटित होगा। ऐसे में विक्रेता  खाली दुकानें बंद करने को मजबूर हैं। कहा कि गोदाम में प्रतिदिन महज 20 से 30 विक्रेताओं को खाद्यान्न आवंटित हो रहा है, अच्छा होता कि प्रभावित विक्रेताओं को भी राशन आवंटित होता। 

यह है आवंटन की तिथि 

क्षेत्र,                         तिथि 

धर्मपुर-खुड़बुड़ा,          2-3 

रायपुर,                     4-5-17-18 

परिसीमन,                 7-8-10 

सहसपुर-मियांवाला,     9-10-20 

क्लेमेनटाउन-मसूरी,     11-12-21 

कनॉट प्लेस-डालनवाला, 14-15-23 

प्रेमनगर,                      13-22 

संभागीय खाद्यान नियंत्रक चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि गोदाम प्रभारी को विक्रेताओं को जरूरत पडऩे पर पहले भी खाद्यान्न आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि खाद्यान्न देने से मना किया गया है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें: किसानों की चेतावनी, समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो दस एकसाथ देंगे जान

यह भी पढ़ें: मांगों को लेकर विभिन्‍न संगठनों ने किया विधानसभा कूच, पुलिस ने रोका

यह पढ़ें: सीएम आवास कूच के दौरान बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.