यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीपीए इंडिया रीजन कार्यकारी समिति सदस्य के रूप में विस अध्यक्ष दूसरी बार हुए मनोनीत
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में ...और पढ़ें

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में पुनः मनोनीत किया गया है। रविवार को यह जानकारी स्वयं विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने दी।
लोकसभा अध्यक्ष एवं इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष ओम बिरला ने सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की सक्रियता के मद्देनजर उन्हें समिति में पुनः मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि सीपीए इंडिया रीजन की कार्यकारी समिति में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अध्यक्ष हैं, जबकि उत्तराखंड, बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान,
कर्नाटक विधानसभाओं के अध्यक्ष बतौर सदस्य के रूप में शामिल है।
