Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून में दंपती को मारी गोली, महिला की मौत; पति की हालत गंभीर

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 30 Aug 2019 08:59 PM (IST)

    देहरादून पति-पत्‍नी को गोली मारने की घटना सामने आई है। इसमें महिला की मौत हो गई पति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

    दून में दंपती को मारी गोली, महिला की मौत; पति की हालत गंभीर

    देहरादून, जेएनएन। माता मंदिर रोड पर गुरुवार देर रात दंपती को घर में घुस कर गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से पत्नी की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति ने अपनी बुआ के लड़के पर गोली मारने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अवैध संबंधों और रुपयों के लेनदेन को भी केंद्र में रखकर जांच कर रही है। अभी तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी के माता मंदिर रोड की निवासी कामना बुटीक चलाती थी, जबकि उसका पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है। आरोप है कि गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अशोक की बुआ का लड़का रिंकू निवासी अमन विहार, रायपुर अशोक के घर आया। उसके साथ दो लोग और थे। अशोक ने रिंकू को घर में बुला लिया। रिंकू के पानी मांगने पर अशोक किचन में पानी लेने चला गया। तभी रिंकू ड्राइंग रूम से उठकर बेडरूम में गया और वहां अपनी तीन साल की बच्ची के साथ सो रही कामना के सिर से रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी। 

    यह भी पढ़ें: केरल के व्यापारी की हत्या, शव अस्पताल में छोड़ भागे दोस्त Dehradun News

    गोली की आवाज सुनकर अशोक वहां पहुंचा तो रिंकू ने अशोक पर भी फायर झोंक दिया। गोली अशोक की कमर को भेदते हुए पेट से पार हो गई। अशोक का आरोप है कि इसके बाद ङ्क्षरकू ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उखाड़ी और दोस्तों के साथ फरार हो गया। वारदात के बाद अशोक ने अपने साले अमन को फोन किया। अमन मौके पर पहुंचा और अशोक को वहीं छोड़ कामना को लेकर अस्पताल चला गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अमन की तहरीर पर ङ्क्षरकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: शादी से मना करने पर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, प्रेमी ने खुद पर भी मारा चाकू Dehradun News