Move to Jagran APP

उत्तराखंड: लॉकडाउन के बाद इस माह में सबसे ज्यादा हुई वाहनों की बिक्री, जानिए

कोरोना के कारण प्रभावित वाहन उद्योग को नवंबर के त्योहारी सीजन ने थोड़ी राहत दी है। कोरोना काल के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पहली बार एक माह में 26 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। इससे पहले यह आंकड़ा प्रतिमाह 15 से 16 हजार के बीच था।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 05:07 PM (IST)
उत्तराखंड: लॉकडाउन के बाद इस माह में सबसे ज्यादा हुई वाहनों की बिक्री, जानिए
उत्तराखंड: लॉकडाउन के बाद इस माह में सबसे ज्यादा हुई वाहनों की बिक्री, जानिए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। कोरोना के कारण प्रभावित वाहन उद्योग को नवंबर माह के त्योहारी सीजन ने थोड़ी राहत दी है। कोरोना काल के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पहली बार एक माह में 26 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई है। इससे पहले यह आंकड़ा प्रतिमाह 15 से 16 हजार के बीच था। हालांकि, बीते वर्ष की तुलना में वाहनों का बाजार में 38 फीसद की गिरावट है। 

loksabha election banner

उत्तराखंड में इस समय 29 लाख से अधिक वाहन विभिन्न जिलों में पंजीकृत हैं। प्रतिवर्ष इनकी संख्या में 1.75 लाख से लेकर दो लाख तक की वृद्धि होती है। यानी, हर साल अमूमन दो लाख नए वाहन सड़कों पर उतरते हैं। वाहनों की संख्या बीते सात-आठ सालों में तेजी से बढ़ी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2009 में प्रदेश में तकरीबन 10 लाख वाहन पंजीकृत थे। अब यह संख्या बढ़कर 29 लाख तक पहुंच चुकी है। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में सभी नामी कंपनियों ने हर जिले में अपने शोरूम खोले हैं। 

प्रदेश में तेजी से पैठ बना रहे वाहन उद्योग को कोरोना ने खासा झटका दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2019 में जहां अक्टूबर में 27205 वाहनों का पंजीकरण हुआ था, वहीं अक्टूबर 2020 में कुल 16793 वाहन पंजीकृत हुए। यह संख्या गत वर्ष की तुलना में 38 फीसद कम थी। नवंबर में जरूर वाहन बाजार को कुछ राहत मिली है। नवंबर 2019 में जहां 30072 वाहन पंजीकृत हुए थे वहीं नवंबर 2020 में 26913 वाहनों का पंजीकरण हुआ। यह संख्या बीते वर्ष की तुलना में मात्र 10.5 फीसद ही कम थी। 

इसमें एक अच्छी बात यह रही है कि देहरादून में सबसे ज्यादा 8358 वाहन पंजीकृत हुए। यह संख्या वर्ष 2019 में पंजीकृत 6009 वाहनों से अधिक रही। उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि त्योहार ने बाजार को राहत दी है। अब आने वाले समय में बाजार और तेजी पकड़ेगा।

वाहनों की बिक्री की स्थिति

वित्तीय वर्ष 2019-वर्ष 2020

अप्रैल-18305-8026

मई- 23222- 887

जून-18298-9879

जुलाई-21082-15717

अगस्त-18471-15971

सितंबर-16622-13011

अक्टूबर-27205-16769

नवंबर-30072-26913

योग- 173277-107173

यह भी पढ़ें: देहरादून में जीआइएस मैपिंग से हाउस टैक्स वसूलेगा नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.