Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    coronavirus का संक्रमण किस तरह के लोगों के लिए ज्‍यादा घातक? जानें, गर्म पानी के नौ फायदे

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 22 Apr 2020 08:50 PM (IST)

    कोरोना का संक्रमण भी उन्हीं के लिए ज्यादा घातक सिद्ध हो रहा है जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।

    coronavirus का संक्रमण किस तरह के लोगों के लिए ज्‍यादा घातक? जानें, गर्म पानी के नौ फायदे

    देहरादून, जेएनएन। बीमार शरीर में व्याधियां जल्द ही पैठ बना लेती हैं। कोरोना का संक्रमण भी उन्हीं के लिए ज्यादा घातक सिद्ध हो रहा है, जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसी बीमारियों से बचने के लिए खुद को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसमें गुनगुना पानी काफी मददगार है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि आयुर्वेद में गुनगुने पानी को अमृत बताया गया है। ये रोग नाशक है। गुनगुना पानी हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ तीनों को एक समान अवस्था में रखता है। यह शरीर में बनने वाले कफ का शमन करता है और शरीर में वात की वृद्धि न होने पाए इस पर भी काम करता है। गुनगुना पानी सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस की तकलीफ में भी कारगर माना गया है। अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में भी इससे लाभ मिलता है। इसलिए हमें प्रतिदिन आठ से दस गिलास गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

    गुनगुने पानी के लाभ

    • श्वास रोग: गुनगुने पानी के सेवन से सांस के रोग और खांसी में अत्यंत लाभ मिलता है।
    • रोग प्रतिरोधक क्षमता: इससे इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है और विभिन्न रोगों से बचाव होता है।
    • अपद्रव्य: गुनगुना पानी हमारे शरीर में जो भी विभिन्न प्रकार के अपद्रव्य होते हैं, उन्हें हटाता है।
    • फैटी एसिड/कोलेस्ट्रॉल: यह शरीर से अनावश्यक फैटी एसिड और कोलेस्ट्रॉल को हटाता है, ठीक उसी प्रकार जैसे गर्म पानी किसी बर्तन से तेल-घी आदि हटाता है।
    • मोटापा: इस अवस्था में शरीर में कफ की मात्र अधिक रहती है अत: यह कफ को कम करके वजन घटाता है।
    • हृदय रोग: हृदय की रक्त वाहिनियों में जो भी अवरोध होता है उसे गर्म पानी धीरे-धीरे समाप्त कर देता है।
    • पेट के रोग: गुनगुने पानी का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक होता है, यह आमाशय में उचित मात्र में पाचक तत्व बनाने में सहायक होता है।
    • कब्ज: यह कब्ज के रोगियों के लिए भी अत्यंत लाभदायक है, इसके निरंतर सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
    • जोड़ों का दर्द: गुनगुने पानी के सेवन से जोड़ों के दर्द आदि व्याधियों में भी लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Lockdown में क्रिकेटर आर्यन जुयाल विराट, रोहित और सहवाग से सीख खेल में कर रहे हैं तकनीकी सुधार