विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 10:50 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update आज सोमवार को उत्‍तराखंड कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कोरोना के आठ नए मामले मिले हैं। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत भी हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना के आठ नए मामले मिले हैं। जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत भी हुई है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update:  पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमित एक पांच माह के बच्चे की मौत हुई है। नेपाली मूल के इस बच्चे के स्वजन उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। नेपाल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया था। इधर, सोमवार को राज्य में कोरोना के आठ नए मामले मिले हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 152 सक्रिय मामले हैं। टिहरी व रुद्रप्रयाग में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है, जबकि देहरादून में सबसे अधिक 105 सक्रिय मामले हैं। आठ जिलों में सक्रिय मामले दस से कम हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 9625 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 9617 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में दो-दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। राज्य में अब तक कोरोना के 343904 मामले आए हैं। जिनमें 330201 (96.02 फीसद) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से अब तक 7401 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

49 हजार 403 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

सोमवार को राज्य में 1082 केंद्रों पर 49 हजार 403 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। राज्य में अब तक 74 लाख 81 हजार 804 व्यक्तियों को कोरोनारोधी पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 39 लाख 41 हजार 810 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 44 लाख 97 हजार 833 व्यक्तियों को कोरोनारोधी पहली और 17 लाख 75 हजार को दोनों खुराक लग चुकी है।

दून में तीन और व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि

डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून व आसपास के इलाकों में डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी देहरादून में तीन और व्यक्तियों को डेंगू का डंक लगा। इनमें एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। जिसके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरु रोड निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

इसके अलावा दिलाराम चौक निवासी 26 वर्षीय युवक व खुड़बुड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। खुड़बुड़ा निवासी युवक मैक्स अस्पताल में भर्ती है। अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में डेंगू के मामले मिले हैं, वहां पर नगर निगम के सहयोग से फागिंग की गई है। विभागीय टीम घर-घर सर्वे कर रही है। जिन घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही जन सामान्य को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में आए कोरोना के 15 नए मामले, छह मरीज हुए स्वास्थ्य