Move to Jagran APP

स्मार्ट सिटी: व्यस्ततम पलटन बाजार में निर्माण बन रहा चुनौती

जागरण संवाददाता देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में पैदल मार्ग के विकास का काम चुनौती बन रहा है। इसकी वजह है इस पूरे हिस्से का अत्यधिक व्यस्त होना। ऐसे में लोगों की सुरक्षा भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लिहाजा रात में काम किया जा रहा है और प्रथम चरण में कोतवाली से पहले के करीब 30 मीटर भाग पर सर्विस डक्ट बनाने का काम किया जा रहा है। यहां से डक्ट बनाने का काम घंटाघर तक किया जाएगा और शेष भाग पर इसके बाद काम होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:12 AM (IST)
स्मार्ट सिटी: व्यस्ततम पलटन बाजार में निर्माण बन रहा चुनौती
स्मार्ट सिटी: व्यस्ततम पलटन बाजार में निर्माण बन रहा चुनौती

जागरण संवाददाता, देहरादून: स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में पैदल मार्ग के विकास का काम चुनौती बन रहा है। इसकी वजह है इस पूरे हिस्से का अत्यधिक व्यस्त होना। ऐसे में लोगों की सुरक्षा भी किसी चुनौती से कम नहीं है। लिहाजा, रात में काम किया जा रहा है और प्रथम चरण में कोतवाली से पहले के करीब 30 मीटर भाग पर सर्विस डक्ट बनाने का काम किया जा रहा है। यहां से डक्ट बनाने का काम घंटाघर तक किया जाएगा और शेष भाग पर इसके बाद काम होगा।

loksabha election banner

स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पलटन बाजार में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सिर्फ रात में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। रात में भी साइट पर सिर्फ डक्ट तैयार की जा रही है। इसके लिए परेड ग्राउंड में दिन में सरिया काटी जा रही हैं और रात में यहीं पर कंक्रीट भी तैयार हो रही है। इसके बाद निर्माण सामग्री को ले जाकर पलटन बाजार में डक्ट बनाने में प्रयुक्त किया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि साइट पर लोगों और कारोबारियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। इतने बड़े काम के बाद भी निर्माण क्षेत्र में आवाजाही जारी है। साथ ही ध्यान रखा जा रहा है कि काम की गति भी मंद न पड़ने पाए। डक्ट का काम पहले चरण में घंटाघर तक के 500 मीटर हिस्से पर किया जाएगा। शेष करीब 700 मीटर भाग (दर्शनीगेट) तक दूसरे चरण में काम किया जाएगा। मूल हिस्से पर डक्ट बनाने के साथ ही ड्रेनेज व सड़क पर टाइल्स लगाने का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना पर एक नजर

नाम - पलटन बाजार पैदल मार्ग विकास

कुल लंबाई - 1200 मीटर

कार्य - मल्टीयूटिलिटी सर्विस डक्ट, ड्रेनेज व टाइल्स लगाना

डक्ट का आकार - चार चौड़ा व गहरा।

लागत - करीब 13 करोड़ रुपये

लक्ष्य - एक साल के भीतर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.