मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की हो रही साजिश
जागरण संवपाददाता ऋषिकेश देहरादून भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व प्रदेश की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की बेदाग छवि को धुमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
जागरण संवपाददाता, ऋषिकेश :
देहरादून भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व प्रदेश की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की बेदाग छवि को धुमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री की सीबीआइ जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य विरोध तत्व षडयंत्र के तहत मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश में माफिया राज पर अंकुश लगाया है, भ्रष्टाचार और माफियों को पनाह नहीं मिल पा रही है, इसलिए कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने और सरकार को बदनाम करने के लिए इस तरह के कुचक्र रच रहे हैं, जिन्हें कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले पर कांग्रेस की भूमिका की भी निदा की। कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाए, मगर, कम से कम विपक्ष को सकारात्मक राजीनति करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अरविद चौधरी, पार्षद शिव कुमार गौतम, गणेश रावत, राकेश चंद्र उषा जोशी, राकेश अग्रवाल, प्रदीप कोहली आदि मौजूद थे।