Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की टिप्पणी महिलाओं का अपमान, पुतला फूंका

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2021 10:37 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी पर उनका पुतला जलाया। कहा कि यह संपूर्ण महिलाओं का अपमान है। कांग्रेसजनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पुतले की शव यात्रा भी निकाली।

    Hero Image
    कांग्रेसजनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला जलाया।

    जागरण संवाददाता देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई टिप्पणी पर उनका पुतला जलाया। कहा कि यह संपूर्ण महिलाओं का अपमान है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पुतले की शव यात्रा निकाली व नारेबाजी के साथ एस्लेहॉल चौक पर पुतले को आग के हवाले कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतला दहन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को आड़े हाथों लिया। कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर की गई अभद्र टिप्पणी सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भाजपा के अकेले नेता नहीं हैं, जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यालय में अपने ही दल की एक महिला कार्यकर्त्‍ता के शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पर महिला की ओर से स्वयं ही यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शर्मनाक बयानों से समाज में राजनीति कर रही महिलाओं की छवि को धूमिल करने का काम किया है।

    इससे पूर्व भाजपा के नेता वरिष्ठ पत्रकार एवं केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 20 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए। प्रीतम सिंह ने भाजपा के बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नारे पर भी कटाक्ष किया। कहा कि आज तो महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा के नेताओं से है। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, पीके अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, संदीप चमोली महेश जोशी आदि अनेक कांगेसजन उपस्थित रहे।

    डीजीपी से मिल मुकदमा दर्ज करने की मांग की

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिले और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ महिला अपमान के लिए अपराधिक मामला दर्जकर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। 

    यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस आक्रोशित, कहा- सत्ता के गुरूर में मर्यादा भूल रही भाजपा