प्रदेश महामंत्री ने भरा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं में नया जोश
चकराता रविवार को जौनसार-बावर के भ्रमण पर आए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने पछवादून भ्रमण के दौरान कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करना होगा।
संवाद सूत्र, चकराता: रविवार को जौनसार-बावर के भ्रमण पर आए कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री व पछवादून के प्रभारी हरिकृष्ण भट्ट ने सीमांत क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकत्र्ताओं की बैठक कर उनमें नया जोश भरने का प्रयास किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा सरकार से निराश जनता बदलाव चाहती है। कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ बूथ लेवल पर काम करना होगा।
राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए पछवादून व जौनसार-बावर के भ्रमण पर निकले प्रदेश महामंत्री कांग्रेस हरिकृष्ण भट्ट रविवार को सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल पहुंचे और मत्था टेका। महासू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रदेश महामंत्री ने त्यूणी में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। इससे पूर्व स्थानीय कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का परपंरागत तरीके से स्वागत किया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री एवं पछवादून के प्रभारी भट्ट ने कहा जौनसार-बावर की जनता ने हमेशा से कांग्रेस पर अपना अटूट भरोसा जताया है। आरक्षित सीट चकराता विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा की जुमलेबाजी जौनसार-बावर में नहीं चलती। यहां की जनता राजनीति में पूरी तरह परिपक्व है। कहा कि प्रदेशवासियों ने चार साल पूर्व डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया था, जिसके बाद से जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने जौनसार-बावर के चकराता और पछवादून के विकासनगर व सहसपुर तीनों विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए। सरकार के पास जनता को गिनाने के लिए विकास कार्य की कोई एक बड़ी उपलब्धि नहीं है। भाजपा नेता सिर्फ कोरी बयानबाजी करते रहे, जबकि धरातल पर कोई काम देखने को नहीं है। कहा कि कांग्रेस को बूथ लेवल पर भाजपा सरकार की नाकामी व जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत कराना होगा। इसके लिए घर-घर जाकर तेजी से प्रचार-प्रसार करना होगा। कहा कि गांव व बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुटता के साथ काम करना चाहिए। इससे कांग्रेस आने वाले चुनाव में राज्य में मिशन-2022 को फतह कर सके। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी चमोली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पछवादून कांग्रेस हरीश राजगुरु, जिला महामंत्री बलवीर चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य पंवार, उपप्रधान जयकिशन, त्यूणी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बॉबी चौहान, रमेश सिंह, मनीष चौहान, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
-----------------
पछवादून प्रभारी का स्वागत
विकासनगर: नवनियुक्त जिला पछवादून प्रभारी हरि कृष्ण भट्ट के आगमन पर नगर में शहर कांग्रेस की बैठक आयोजित की। बैठक में शहर कांग्रेस ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी ने कहा कि फरवरी के अंत तक प्रत्येक बूथ पर अपनी कमेटियां गठित कर प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, गिरीश सप्पल, नितिन वर्मा, कुसुम कौशल, शशि चौहान, मुनीर अहमद, राजीव शर्मा, हरीश ग्रोवर, रेखा रमोला, सरोज देवी, हर्षुल शर्मा, रिकू कनौजिया, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।