Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Politics : महंगाई और गैरसैंण के विकास को मुद्दा बनाएगी कांग्रेस

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:22 AM (IST)

    कांग्रेस गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान सदन के भीतर गैरसैंण की उपेक्षा और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान सदन के भीतर गैरसैंण की उपेक्षा और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुधवार को मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सदन में सरकार की कथनी और करनी में अंतर को मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा तो दिया लेकिन वहां अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कदम नहीं उठाए। गैरसैंण में पिछली सरकार ने जितने कार्य किए, चार साल में सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया। हालत ये है कि विधानसभा भवन में कुर्सी-मेज तक नहीं हैं। मुख्यमंत्री को यह भी बताना चाहिए कि वह ग्रीष्मकाल में कितनी बार गैरसैंण गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने मुख्यमंत्री से गैरसैंण के विकास के लिए दिए गए पैसे के बारे में जानकारी देने को कहा। गैरसैंण में सिर्फ झंडारोहण करने और मार्चपास्ट की सलामी लेने से क्षेत्र का विकास नहीं होने वाला। 2017 में चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वायदे जनता से किए, उनका पालन नहीं किया। कांग्रेस भ्रष्टाचार, महंगाई, किसानों से किए गए वायदे की ओर सरकार का ध्यान खींचेगी।

    यह भी पढ़ें-ऋषिकेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- रोजगार के अवसर हो रहे समाप्त

    भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा

    भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणियों के साथ ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजयुमो के  प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल द्वारा मोर्चा के  जिलाध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। अब जिलाध्यक्षों ने अपनी अपनी जिला कार्यकारिणी व मंडल इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बुधवार देर रात यह सूची जारी की। उन्होंने बताया कि भाजयुमो के जिलाध्यक्षों द्वारा सभी 252 मंडल इकाइयों के अध्यक्ष घोषित कर दिए जाने के बाद अब मंडल अध्यक्ष अपनी अपनी कार्यकारिणियों की घोषणा करेंगे।