विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhanad Politics: महंगाई को लेकर 15 दिन अभियान चलाएगी कांग्रेस, पदयात्रा, उपवास, प्रभातफेरी व श्रमदान करेंगे कार्यकर्त्‍ता

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 10:37 PM (IST)

महंगाई को लेकर कांग्रेस 29 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी। उत्तराखंड में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ...और पढ़ें

महंगाई को लेकर कांग्रेस 29 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी।
महंगाई को लेकर कांग्रेस 29 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: महंगाई को लेकर कांग्रेस 29 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी। उत्तराखंड में भी यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी सभी प्रमुख नेता जिलों में जाकर पदयात्रा निकालेंगे। रात्रि विश्राम कर स्थानीय जनता से संवाद करेंगे और प्रभात फेरी निकालने के साथ ही पिछड़े क्षेत्रों में जाकर श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाएंगे। आमजन को इस जनजागरण अभियान से जोडऩे के लिए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रागिनी नायक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने टोल फ्री नंबर तथा महंगाई को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों का पत्रक जारी किया।

रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रागिनी नायक ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की विफलता और महंगाई के मुद्दे को बूथ स्तर तक उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन जागरण अभियान के जरिये जनता को जागरूक कर उसके अधिकारों के प्रति सजग करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई की मार और राज्यों के मुकाबले ज्यादा है। बीते दिनों आई आपदा के बाद उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता दूरस्थ क्षेत्रों में कम हो गई है। पार्टी जनजागरण अभियान के तहत आमजन को भी जोड़ेगी।

मंगसीर दीपावली पर भी अवकाश घोषित करे सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता को अपने पारंपरिक त्योहारों, परंपराओं, वस्त्र, भोजन, वस्त्र आदि से जोडऩे का काम लगातार कर रही है। पारंपरिक त्योहार किसी एक के नहीं हैं। इसके लिए सबको साथ लेकर बढ़ा जाए। उन्होंने मंगसीर दीपावली पर भी अवकाश घोषित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक बोलीं, राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ उजागर

महिलाओं को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा रागिनी नायक ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन पांच प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं, वहां सबसे अधिक महिलाएं कांग्रेस की लड़ाई लड़ेंगी।

रावत ने दोहराया सलमान खुर्शीद से सहमत नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सलमान खुर्शीद की पुस्तक में विवादित टिप्पणी से संबंधित सवाल पर कहा कि लेखक ने कुछ लेख लिखा, वह उसके अपने विचार हो सकते हैं। सलमान खुर्शीद ने जो कहा है, वह उससे सहमत नहीं हैं।

जब जयमाला होगी तो दूल्हा भी दिख जाएगा

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के संबंध में पूछे गए सवाल पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब बारात चढ़ेगी और जयमाला होती तो दूल्हा भी दिख जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून: कांग्रेस ने अभिनेत्री कंगना रनोट का पुतला फूंका, बयान की कड़े शब्दों में की निंदा