Move to Jagran APP

Uttarakhand Election: हरीश रावत ने की बड़ी घोषणा, 20 प्रतिशत टिकट पूर्व सैनिकों को देगी कांग्रेस

हर चुनाव में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाने की कोशिश में है। इस लिहाज से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बड़ी घोषणा की।

By Edited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 03:10 PM (IST)
Uttarakhand Election: हरीश रावत ने की बड़ी घोषणा, 20 प्रतिशत टिकट पूर्व सैनिकों को देगी कांग्रेस।

जागरण संवाददाता, देहरादून। सैनिक बाहुल्य उत्तराखंड में हर चुनाव में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाने की कोशिश में है। इस लिहाज से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 20 प्रतिशत सीट पर प्रत्याशी के रूप में पूर्व सैनिकों को उतारेगी। जो पूर्व सैनिक कांग्रेस से जुड़े हैं, उनसे कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों से जुड़ें। टिकट देने से पहले जीतने की संभावना वाले पूर्व सैनिकों को तरजीह दी जाएगी। 

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित 'प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान' को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक शहीद सैनिकों के स्वजन और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में हरीश रावत ने कहा कि आज हम महान नेता इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कौशल और विद्वता से देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबी निवारण के साथ बैैंकों के राष्ट्रीयकरण और बीस सूत्री जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू किए। साथ ही सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन (सेनि.) बलवीर सिह रावत और संचालन मेजर (सेनि.) हरि सिंह चौधरी ने किया। कार्यक्रम में गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, सागर मनवाल, राकेश नेगी, ललित भद्री, विरेंद्र पोखरियाल का विशेष सहयोग रहा।

इन पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत, लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी, लेफ्टिनेंट जनरल डीएस बत्र्वाल, मेजर जनरल डी. लाल, ब्रिगेडियर विनोद पसबोला, कर्नल एसपी शर्मा, कर्नल आरआर नेगी, कर्नल मोहन सिंह रावत, कर्नल सीबी थापा, मेजर केएन शर्मा, हरेंद्र चौधरी, कुशल सिंह राणा, किशनपाल थापा, सिताब सिंह कंडारी, देवेंद्र सिंह कंडारी, रणधीर चौधरी, श्रीचंद रावत आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.