विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैस के दामों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध, केंद्र सरकार के पुतले को किया आग के हवाले

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 01 Mar 2021 06:12 PM (IST)

रसोई गैस सिलिंडर के दाम सोमवार को 25 रुपये और बढ़ गए हैं जिसका महानगर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। ...और पढ़ें

गैस के दामों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया।
गैस के दामों में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रसोई गैस सिलिंडर के दाम सोमवार को 25 रुपये और बढ़ गए हैं, जिसका महानगर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता सोमवार दोपहर 12 बजे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। करीब एक बजे यहां से जुलूस निकालते हुए एस्लेहॉल चौक पर पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक महीने में लगातार चार बार रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए हैं। जिससे यह साबित हो गया कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। 

उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई व कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केंद्र सरकार लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने से पूरी तरह नाकाम हो रही है। मंहगाई के नाम पर जनता का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2021 के शुरूआती महीनों मे ही रसोई गैस सिलिंडर के दामों में करीब दो सौ रुपये कीवृद्धि कर दी गई है जो जनता की जेब पर डाका डालने के समान है। लालचंद शर्मा ने आरोप लगाए कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी व उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अब इन वादों को चुनावी जुमला कहकर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। केंद्र सरकार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाती जा रही है। 

विरोध प्रदर्शन में डॉ. आरपी रतूडी, गोदावरी थापली, डॉ. विजेंद्र पाल, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, इलियास अंसारी, रोबिन पंवार, पूर्व विधायक राजकुमार, राजेश चमोली, डॉ. प्रतिमा सिंह, बाला शर्मा, अजय रावत, दीपा चौहान, सवित्री थापा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में कांग्रेस में नहीं है जी-23 को लेकर हलचल, जानें- प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह क्या बोले

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें