विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2022 को मजबूती से काम करें कार्यकर्त्‍ता : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 01 Oct 2020 01:35 PM (IST)

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन में जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ...और पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सरकार बनाने को कार्यकर्त्‍ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कांग्रेस की सरकार बनाने को कार्यकर्त्‍ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बुधवार को वर्चुअल सम्मेलन में जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्त्‍ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा। 

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं को अधिक सक्रियता से काम करना होगा। उन्होंने बताया कि वह दो अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। यादव का बतौर प्रदेश प्रभारी यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रचंड बहुमत से सत्ता में पहुंची प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जन समस्याओं से त्रस्त है। जिलाध्यक्षों के सहयोग से पार्टी सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। सम्मेलन में आइटी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, महेश जोशी समेत 26 जिलाध्यक्ष मौजूद थे। 

अदालत का फैसला सत्य और न्याय की जीत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा विवादित ढांचा विध्वंस मामले में दिए गए निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है। इससे स्पष्ट हो गया कि राम मंदिर आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया आंदोलन था। इसमें कहीं कोई षडयंत्र नहीं था, सत्यमेव जयते।

धर्मस्व, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विशेष अदालत द्वारा अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में आरोपित सभी दोषियों को बरी किए जाने के फैसले पर कहा कि सिद्ध हो गया कि जीत आखिरकार सत्य की ही होती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत, जो श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे, ने कहा कि 28 वर्ष तक मुकदमा चलने के बाद न्यायालय का यह निर्णय स्वागत योग्य है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, आम आदमी पार्टी जनता को कर रही है गुमराह