विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनभद्र जाते हुए प्रिंयका की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sat, 20 Jul 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 09:10 PM (IST)

यूपी के सोनभद्र जाते हुए प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में उबाल है। कांग्रेस ने जगह-जगह प्रदर्शन कर यूपी की योगी सरकार का पुतला फूंका।

सोनभद्र जाते हुए प्रिंयका की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
सोनभद्र जाते हुए प्रिंयका की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

देहरादून, जेएनएन। उत्तर प्रदेश(उप्र) के सोनभद्र में पीड़ित परिवार से मिलने जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा को गिरफ्तार करने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने विभिन्न जिलों में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और उप्र की योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस नेता हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का पुतला जलाया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें मनमानी बंद नहीं करती हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन तेज करेंगे।

भाजपा ने घोंटा लोकतंत्र का गला 

ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से घाट चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता के मोह में चूर हो गई है। यही वजह है कि सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया जा किया जा रहा है। उन्होंने प्रियंका की गिरफ्तार को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश भर में इस कृत्य की निंदा कर रही है। 

नहीं चलेगी भाजपा सरकार की तानाशाही 

टिहरी में भी प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर उबाल है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुसर्रफ अली और राकेश राणा ने कहा, भाजपा सरकार की तानाशाही और गुंडागिर्दी  बंद नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेगा। इस दौरान उन्होंने यूपी सीएम का पुतला भी दहन किया। 

भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों का कांग्रेस करेगी पर्दाफाश   

नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आदिवासियों और वंचितों की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस इस लड़ाई को मुकाम तक ले जाएगी और भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी।

यह भी पढ़ें: डीएवी कॉलेज में शुरू हुआ चुनावी रैलियों का दौर, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से उत्तराखंड के कांग्रेसियों में उबाल

यह भी पढ़ें: सांसद अजय भट्ट ने महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के लिए बताया अनोखा फॉर्मूला, जानिए