Move to Jagran APP

महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस

विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर दबाव बना रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:32 PM (IST)
महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस
महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, देहरादून : विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुई धांधली, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर दबाव बना रही है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना देकर सरकार की जमकर आलोचना की।

loksabha election banner

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से जुटने शुरू हो गए। करीब 11.15 बजे गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, परिवहन निगम की बसों के किराये में वृद्धि, विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई आदि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। काग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपनी विफलता का ठीकरा जनता के सिर फोड़ रही है। कहा कि एक ओर बेरोजगारी के कारण युवाओं की लाइन लंबी होती जा रही है। वहीं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में धांधली सामने आई, जो बेरोजगारों के साथ छलावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल माफिया की सरकार से मिलीभगत है। माफिया द्वारा एक-एक अभ्यर्थी से आठ लाख रुपये तक वसूले गए हैं। महंगाई रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार ने परिवहन निगम की बसों का किराया, रसोई गैस के दाम और बिजली व पानी के करों में वृद्धि कर गरीब आदमी का जीना दूभर कर दिया है।

धरने को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, ममता राकेश, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, डॉ. संजय पालीवाल, सूर्यकात धस्माना, सरोजनी कैन्तूरा, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, प्रभुलाल बहुगुणा, डॉ. प्रतिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.