Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, डोईवाला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को हव

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 07:48 PM (IST)

कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

संवाद सूत्र, डोईवाला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को हवाई बताते हुए डोईवाला चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

loksabha election banner

सोमवार को युवक कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ता नगर क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए डोईवाला चौक पर पहुंचे थे। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल हताशा व निराशाजनक रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि प्रदेश का किसान व नौजवान परेशान है। स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं चरमराई हुई है। बिजली, पानी, सड़क के लिए जनता को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है। जनता के पैसे से सरकार जश्न मना रही है। अनिल सैनी, महेश रावत, कांग्रेस नेत्री मधु थापा, एनएसयूआइ के नगर अध्यक्ष प्रियेश वर्मा, यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल ने कहा कि सरकार के खाते में ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है। जिसे प्रदेश सरकार गिना सके। प्रदेश सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। एक वर्ष की गलत उपलब्धियों को गिनाकर जनता को धोखा दिया जा रहा है। प्रदेश की जनता आज अपने को ठगा महसूस कर रही है। प्रदर्शन में पन्नालाल गोयल, राजवीर खत्री, महेश लोधी, अखलाक साबरी, अनीस अहमद, सोमनाथ, शाहरुख साबरी, राहुल सैनी, मंनप्रीत सैनी, सावन राठौर, अजय सैनी आरब नेगी आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.