Move to Jagran APP

भाजपा के हाथ में महफूज नहीं है लोकतंत्र: प्रीतम

जागरण संवाददाता विकासनगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सवाल यह नह

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:41 PM (IST)
भाजपा के हाथ में महफूज नहीं है लोकतंत्र: प्रीतम

जागरण संवाददाता, विकासनगर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सवाल यह नहीं है कि कौन जीतेगा कौन हारेगा, सरकार किसकी बनेगी। बल्कि मद्दा यह है कि भाजपा के हाथों में क्या लोकतंत्र महफूज रह पाएगा। जिस पार्टी के नेता देश का संविधान बदलने का बयान देते हैं, क्या ऐसे लोगों के हाथों में देश सुरक्षित रह पाएगा। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे देश को खंडित करने वाली ऐसी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करें। यह बात पीसीसी अध्यक्ष ने विकासनगर स्थित त्रिशला देवी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकतंत्र को जिदा रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है, जिसको अंजाम कार्यकर्ताओं को देना होगा।

loksabha election banner

शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय तीनों मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई कि सीबीआइ निदेशक को रातों रात हटाकर नए निदेशक को कार्यभार ग्रहण करा गया। इसका संशय पैदा होता है कि सीबीआइ के हाथों में केंद्र सरकार के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लग गया होगा। जबकि नोटबंदी व जीएसटी का निर्णय भी रात में लिया गया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी जी कुछ निर्णय दिन में भी ले लिया करो। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले पर कहा कि जब चौकीदार जाग रहा था तो 300 किलो आरडीएक्स कैसे आ गया। सैनिकों की शहादत पर भाजपा राजनीति कर रही है, सैनिकों की शहादत पर देश भक्ति जगाकर भाजपा वोट की फसल काटने का काम कर रही है। उन्होंने राफेल मुद्दे, नीरव मोदी, विजय माल्या पर भी भाजपा को घेरा। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार है, जब से बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। गन्ना किसान आत्महत्या कर रहे हैं, प्रदेश में उनका ऋण माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोकायुक्त, एनएच 74 घोटाले, जहरीली शराब प्रकरण आदि मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद से देश को बचाने में नाकाम साबित हुई है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, तब से विकास कार्य ठप हैं। कांग्रेस के समय जो काम स्वीकृत हुए थे, प्रदेश सरकार उन्हें भी पूरे नहीं करा पायी है।

शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के संचालन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अभिषेक, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष तरुण संघ जितेंद्र चौहान, संजय गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र चौहान, आकिल अहमद, मेघ सिंह, मुनीर अहमद, इकबाल प्रधान, हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जायसवाल, राजेंद्र शर्मा, एंथोनी, पीके अग्रवाल, रविद्र जैन, विपुल जैन, सोमेंद्र टंडन, असद आरफी, सुरेंद्र सिंह, अनुपम कपिल, ओम प्रकाश शर्मा, सरदार सिंह, रमेश चंद आजाद, हुकुम सिंह, विजयराम कुकरेती, वीना कश्यप आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.