Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के संविधान को रौंदने पर आमादा है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 28 Dec 2019 08:53 PM (IST)

    दून में कांग्रेस की संविधान बचाओ-भारत बचाओ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गांधी पार्क-घंटाघर-पलटन बाजार-राजा रोड होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची।

    देश के संविधान को रौंदने पर आमादा है मोदी सरकार: प्रीतम सिंह

    देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस की 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' पदयात्रा में मोदी सरकार वक्ताओं के निशाने पर रही। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश के संविधान को रौंदने पर आमादा है। कांग्रेस का 134 साल का इतिहास है। पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। अब जन आंदोलन के जरिये भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पदयात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जुटने से शीर्ष नेतृत्व के चेहरे पर खुशी नजर आई। कांग्रेस सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, विपक्ष के उपनेता करण माहरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना आदि ने जनसभा को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार देश के संविधान के विरुद्ध निर्णय ले रही है।

    जिससे पूरे देश में अराजकता और दहशत का माहौल है। आम आदमी विशेषकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था। आज वह भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप हो चुके हैं। बैंकों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। सरकार जन समस्याओं के प्रति उदासीन बनी हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस को संविधान बचाने के लिए आगे आना है। कांग्रेस ने दावा किया के पदयात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन जुटे।

    विदेशों में हो रहे प्रदर्शन: इंदिरा ह्रदयेश 

    नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ अमेरिका, जापान जैसे देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई मुस्लिम देश भारत के खिलाफ मोर्चा खोले हैं, जो चिंता का विषय है। मोदी सरकार बढ़ती महंगाई, सिमटते रोजगार और बंद होते उद्योगों से देश की जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। देश को विकास की गति देने के लिए जनता ने प्रचंड बहुमत भाजपा को दिया, लेकिन सरकार हिन्दु-मुस्लिम का कार्ड खेल रही है। जो देश की एकता के लिए खतरा है।

    किशोर ने की प्रीतम की प्रशंसा  

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पदयात्रा में उमड़ी भीड़ का श्रेय प्रीतम सिंह के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्याज के दाम 130 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। गरीब व ग्रामीण महंगाई से परेशान हैैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस पर मौन हैं।

    महिलाओं की रही भीड़

    पदयात्रा में महिला कांग्रेस ने अच्छी भीड़ जुटाई। रैली में मसूरी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, ऋषिकेश, डोईवाला के अलावा शहर के राजपुर विस क्षेत्र की मलिन बस्तियों से काफी भीड़ जुटी। शहर के सभी वार्डों से कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता पदयात्रा में पहुंचे। एनएसयूआइ, युवा कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी भी शामिल हुए।  

    यह भी पढ़ें: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में दोहरी व्यवस्था के खिलाफ उतरी एबीवीपी

    पदयात्रा में ये रहे मौजूद 

    पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा प्रदेश, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, डॉ. प्रदीप जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, अभिषेक सिह, पीके अग्रवाल, कमरखान ताबी, डॉ. प्रतिमा सिंह, संजय सचदेवा आदि।

    यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए समर्थन रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कसी कमर

    comedy show banner
    comedy show banner