Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय निकाय चुनावः पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल को मनाने में सफल रही कांग्रेस

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 31 Oct 2018 01:30 PM (IST)

    टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल को मनाने में कांग्रेस कामयाब रही।

    स्थानीय निकाय चुनावः पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल को मनाने में सफल रही कांग्रेस

    मसूरी, [जेएनएन]: टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल को मनाने में कांग्रेस कामयाब रही। इसके बाद मनमोहन मल्ल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मेघसिंह कंडारी को पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जसबीर कौर सहित कांग्रेसी कार्यकताओं ने मनमोहन सिंह मल्ल का फूलमालाओं से स्वागत किया। 

    मनमोहन मल्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनका परिवार है और कोई भी परिवार से अलग नहीं होना चाहता है। उन्होंने कहा कि टिकट कटने का मुझे कोई दुख नहीं है, लेकिन दुख इस बात का है कि मेरे ही कुछ साथियों ने पार्टी संगठन में मेरे खिलाफ बहुत कुछ गलत बयानबाजी की। 

    उन्होंने कहा कि अगर शहर में पार्टी को जिंदा रखना है तो आपस में शब्दबाण चलाना बंद करें। इस मौके पर बीपी कुकरेती, राजीव अग्रवाल, भगवान सिंह धनाई, बलबीर ङ्क्षसह चौहान, रामप्रसाद कवि, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष महेश चंद्र, गीता रमोला गुप्ता आदि उपस्थित थे।

    भितरघात करने वालों पर कमेटी रखेगी नजर

    भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर नजर रखने शुरू कर दी है। खासकर भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट करेगी। 

    भाजपा ने नगर निगम देहरादून के चुनाव को लेकर मंगलवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए समिति का गठन किया। धर्मपुर मंडल समेत शहर के 100 वार्डों में समिति को भितरघात करने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

    धर्मपुर मंडल के महामंत्री महेश पांडे ने बताया कि अलग-अलग वार्ड में समिति के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। समिति के पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट सीधे पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे।

    यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः मतपत्रों की छपाई को जिलेवार अधिकारी व प्रभारी नामित

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नौजवानों को 'शक्ति एप' से जोड़ेगी युवा कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः खर्च बताने में कंजूसी दिखा रहे प्रत्याशी