Move to Jagran APP

स्थानीय निकाय चुनावः सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई व्यूह रचना

प्रदेश के सात नगर निगमों समेत अधिकतर नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है। इसके तहत कांग्रेस ने व्यूह रचना बनाई है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 11:57 AM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 11:57 AM (IST)
स्थानीय निकाय चुनावः सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई व्यूह रचना
स्थानीय निकाय चुनावः सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने बनाई व्यूह रचना

देहरादून, [रविंद्र बड़थ्वाल]: प्रदेश के सात नगर निगमों समेत अधिकतर नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी चुनौती पेश करने जा रही है। शहरी निकायों में बनने वाली छोटी सरकार के लिए कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा को फंसाने को मजबूत व्यूह रचना की है। खास बात ये है कि व्यूह रचना सिर्फ प्रदेश और जिला स्तर पर ही नहीं, बल्कि निकायवार बनाई जा रही है। निकायवार चुनाव संचालन समितियां गठित कर उनकी कमान दिग्गज नेताओं को सौंपी जाएगी। 

loksabha election banner

स्थानीय निकाय चुनाव में नगर निगमों में महापौर पदों पर कांग्रेस का विशेष फोकस रहेगा। प्रदेश में निकाय चुनाव की जंग रोचक होने जा रही है। कांग्रेस के तेवर यही तस्दीक कर रहे हैं। 

विधानसभा में प्रचंड बहुमत से सत्तारूढ़ भाजपा को शहरी निकायों में घेरने के लिए प्रमुख विपक्षी दल ने मजबूत तानाबाना बुना है। नगर निगमों समेत राज्य के प्रमुख निकायों में चुनाव मैदान में मजबूती से खम ठोकने वाले प्रत्याशियों के चयन को कांग्रेस अपनी रणनीति के पहले चरण के रूप में देख रही है। 

अगले चरण में निकाय चुनाव संचालन और चुनाव प्रचार के लिए दिग्गजों को मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए निकायवार रणनीति तय की जाएगी। निकायों की जरूरत को देखते हुए वहां चुनाव संचालन समितियां गठित की जाएंगी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक कर यह निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तर पर 26 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति, 11 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति, 11 सदस्यीय चुनाव नियंत्रण कक्ष समिति और चार सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन कर चुकी है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सातों नगर निगमों के साथ सभी प्रमुख निकायों के लिए चुनाव संचालन समितियां गठित की जा रही हैं। वह खुद चुनाव संचालन को रफ्तार देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए दौरा करेंगे। 

उन्होंने यह दावा भी किया कि महंगाई, सड़कों, गली-मुहल्लों की दशा को लेकर जनता में रोष है। यह रोष निकाय चुनाव में मुखरित होने जा रहा है। इसके लिए चुनाव प्रचार में पार्टी प्रदेश के अपने सभी दिग्गजों को उतारने जा रही है। प्रदेश स्तरीय समितियों में पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द जारी किया जाएगा।

कांग्रेस ने किया समितियों का गठन

कांग्रेस ने निकाय चुनाव के मद्देनजर विभिन्न समितियों का गठन किया है। इसमें चुनाव संचालन समिति, घोषणा पत्र, प्रचार समिति व चुनाव नियंत्रण कक्ष समिति शामिल हैं। इन सभी समितियों की कमान पार्टी के दिग्गजों के हाथ होगी। इसके अलावा जल्द ही उप समितियों का भी गठन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम के लिए पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, जिलाध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चौधरी, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र समिति की अध्यक्षता पूर्व मंत्री नवप्रभात करेंगे। वह स्वयं संयोजक की भूमिका में होंगे। चुनाव प्रचार समिति की कमान पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के हाथ होगी। जबकि चुनाव नियंत्रण कक्ष समिति की अध्यक्षता प्रमोद कुमार सिंह करेंगे।

यह भी पढ़ें: रूठों को मनाते रहे भाजपा प्रत्याशी गामा, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश ने की जंबो बैठक

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देंगी सीएम की भाभी कांति रावत

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावः टिकट कटने और बदलने पर भाजपा में बगावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.