Move to Jagran APP

राफेल घोटाले के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: अनुग्रह सिंह

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल घोटाले का आरोप लगाया। इस दौरान पौधरोपण कर पूर्व प्रधानौंत्री राजीव गांधी की जयंती भी मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 03:02 AM (IST)
राफेल घोटाले के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: अनुग्रह सिंह
राफेल घोटाले के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: अनुग्रह सिंह

जागरण संवाददाता, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार को राफेल घोटाले का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने काग्रेस सेवादल को राहुल गांधी और काग्रेस पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यो से आम लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सोमवार को कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआइ ने पौधरोपण कर मनाई। इस अवसर पर सेवादल की ओर से राजीव गांधी सामुदायिक भवन संजय कॉलोनी, मोहनी रोड पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी की अगुआई व काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुद्राक्ष व नीम के पौधे लगाए। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने जामुन का पौधा लगाया। काग्रेस नेता प्रवीण पुरोहित और जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, महानगर काग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा व युवा काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत की ओर से सरदार गोगी सिंह व काग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार के संयोजन में पौधे लगाए। इस दौरान प्रीतम सिंह ने काग्रेस सेवादल को और बेहतर काम करने के निर्देश दिए।

केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने शॉल ओढ़ाकर, जबकि उत्तराखंड काग्रेस सेवादल की ओर से प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने सूत की माला पहनाकर राज्य प्रभारी व प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम का परंपरागत स्वागत किया। इस अवसर पर कुंवर सिंह, मनमोहन शर्मा, सावित्री थापा, शिवा भट्ट, आदित्य गर्ग, राजकुमार यादव, अलका शर्मा, शीतल थापा, इंदु सिंह, अमित राजपूत आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.