Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने पांच जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी किए घोषित

कांग्रेस ने पांच जिला पंचायतों के अध्यक्षों और चार ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

By Edited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 08:39 PM (IST)
पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने पांच जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी किए घोषित
पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने पांच जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी किए घोषित

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कांग्रेस की हिचक आखिरकार शुक्रवार को दूर हो ही गई। पार्टी ने काफी मशक्कत के बाद पांच जिला पंचायतों के अध्यक्षों और चार ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी ने चार जिला पंचायतों में चमोली में अध्यक्ष पद के लिए रजनी भंडारी, बागेश्वर में वंदना ऐठानी, रुद्रप्रयाग के लिए ज्योति, अल्मोड़ा के लिए उमा सिंह बिष्ट और पौड़ी के लिए कैलाश को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रजनी भंडारी पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी की पत्नी हैं। वहीं, पार्टी ने अल्मोड़ा से पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत और अजय सिंह को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा था। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया गया। इसीतरह बागेश्वर से वंदना ऐठानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी हैं। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि चार ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर पार्टी अब तक 24 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शुक्रवार को बागेश्वर ब्लॉक से आरती टम्टा, कपकोट ब्लॉक के लिए अर्जुन भट्ट, कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए डॉक्टर प्रताप सिंह भंडारी व प्रतापनगर ब्लॉक के लिए प्रदीप चंद रमोला पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए गए। पार्टी जिला पंचायतों में अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की घोषणा में सावधानी बरत रही है। 

यह भी पढ़ें: रुड़की नगर निगम के लिए भाजपा ने घोषित किए पार्षद पदों के 37 प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.