Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: कांग्रेस ने गांधी की मूर्ति के सामने किया मौन सत्याग्रह, यूपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Mon, 05 Oct 2020 06:32 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के चार शहरों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने जगह-जगह मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा शासित प्रदेशों की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ये भी कहा कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

    कांग्रेस ने गांधी की मूर्ति के सामने किया मौन सत्याग्रह। जागरण

    देहरादून, जेएनएन। हाथरस समेत उत्तर प्रदेश के चार शहरों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने जगह-जगह मौन सत्याग्रह किया। दून में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। साढ़े इस बजे से करीब दो घंटे कांग्रेसी धरना स्थल में डटे रहे। सत्याग्रह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमल बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण यूपी में हुईं घटनाएं हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की हालिया घटनाएं और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। 

    आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर और आजमगढ़ में दलित और नाबालिग के साथ जघन्य अपराधिक घटनाएं सामने आना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुर्व्यहार, लाठीचार्ज और गिरफ्तारी तक की जा रही है। 

    सत्याग्रह स्थल पर पूर्व मंत्री मातवर सिंह कंडारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, राजपाल खरोला, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव शांति रावत, डॉ. प्रदीप जोशी, डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिषेक सिंह, सेवादल के राजेश रस्तोगी, संदीप चमोली, कैप्टन बलवीर सिंह, पार्षद नीनू सहगल, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, इलियास आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

    अपराधों का गढ़ बन चुकी यूपी 

    ऋषिकेश की मुनिकीरेती नगर कांग्रेस कमेटी ने ढलवाला स्थित श्रीदेव सुमन पार्क के बाहर मौन सत्याग्रह कर धरना दिया। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजलवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधों का गढ़ बन चुका है। हाथरस की दलित बेटी के साथ जिन अपराधियों ने दरिंदगी की, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित बेटी की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह की असंवेदनशीलता दिखाई वह निंदनीय है।

    यह भी पढ़ें: निशंक बोले, कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस का दोगला व छल कपट भरा चरित्र हुआ उजागर

    कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जबरन पीड़ित परिवार से मिलने से रोका गया। इतना ही नहीं तीन दिन तक मीडिया को भी पीड़ित परिवार के पास नहीं जाने दिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, दिनेश व्यास, जयपाल जाटव, राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा, संतोष पैन्यूली, विनोद सकलानी, विनोद बिजल्वाण, मनीष कुकरेती, रोहित चौहान, अजय रमोला, पदमा सेमवाल, सुषमा नेगी, सुषमा नौटियाल, गौरव राणा, विजेंदर पयाल, कुलदीप उनियाल, गौरव राणा, राजेन्द्र गैरोला, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: विधायक पूरण सिंह फर्त्‍याल को मनाने की एक और कोशिश, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा करेंगे बात

    comedy show banner
    comedy show banner