Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राफेल पर राहुल के बयान के विरोध में कांग्रेस भवन पहुंचे भाजपाई, बवाल

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Wed, 19 Dec 2018 08:38 PM (IST)

    राफेल पर राहुल गांधी के बयान से गुस्साए भाजपार्इ कांग्रेस भवन पहुंच गए। जहां उनकी कांग्रेस से धक्का मुक्की हुर्इ।

    राफेल पर राहुल के बयान के विरोध में कांग्रेस भवन पहुंचे भाजपाई, बवाल

    देहरादून, जेएनएन। राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपाई कांग्रेस भवन में घुस गए और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ डाले। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की कांग्रेसियों से धक्का-मुक्की हुई। उस वक्त कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा मौजूद थीं। भीड़ के बीच उनकी भी भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच मामला उस वक्त तूल पकड़ गया, जब भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी के थप्पड़ जड़ दिया। खींचतान और धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोग गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस ने सख्ती दिखाकर भीड़ को तितर-बितर किया। इधर, महिला पुलिसकर्मी ने भाजपाइयों के खिलाफ धारा चौकी में तहरीर दी है। जबकि, कांग्रेस की ओर से भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और विधायक विनोद चमोली के खिलाफ डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपा है। उधर, एडीजी अशोक कुमार ने मामले की जांच डीआइजी अजय रौतेला को सौंपी है। साथ ही तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। 

    केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर महानगर भाजपा का बुधवार को कांग्रेस भवन कूच व राहुल गांधी का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। दोपहर करीब एक बजे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अगुवाई में भाजपाई नारे लगाते हुए राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन की ओर निकले। पुलिस ने पहले कनक चौक पर बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन भाजपाई बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने एस्लेहॉल चौक से पहले उन्हें रोका। यहां भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। 

    इस बीच कुछ भाजपाई बेरिकेडिंग लांघकर कांग्रेस भवन की ओर दौड़ पड़े। पुलिस कर्मी भी उनके पीछे दौड़े तो मौका पाकर अन्य भाजपाई भी कांग्रेस भवन के गेट पर जा पहुंचे। कांग्रेस भवन में मौजूद कांग्रेसियों का इससे पारा चढ़ गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर आ गए। यहां दोनों दलों के लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। 

    पुलिस ने भाजपाईयों को वापस धकेलने की कोशिश की, मगर भाजपाई कांग्रेस भवन की ओर बढ़ते गए। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में धर्मपुर विनोद चमोली सड़क पर गिर गए। भाजपा महानगर महामंत्री राजेंद्र सिंह ढिल्लो को महिला पुलिस कर्मियों ने थप्पड़ जड़ दिए। राजेंद्र सिंह के हाथ में चोट लग गई। एक भाजपा महिला नेता मंजुला निगम भगदड़ के दौरान बेहोश गईं। जबकि भाजपा कार्यकर्ता जयपाल वाल्मीकि को चोट लग गई। भाजपा के तीनों नेताओं को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

    कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर भाजपाइयों ने गुंडागर्दी की। कांग्रेस कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर महिला पुलिस कर्मी के साथ भी अभद्रता की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी कांग्रेस नेता कमला रावत को चोटें आई हैं। बीचबचाव करने आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ भी भाजपाइयों ने धक्का-मुक्की की, जो घोर निंदनीय है।   

    यह भी पढ़ें: चुनाव आते ही भाजपा को याद आने लगते हैं भगवान राम: हरीश रावत

    यह भी पढ़ें: राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला

    यह भी पढ़ें: गुटबाजी पर बोले हरीश रावत, कुछ लोगों के लिये मेरा दिल आज भी धड़कता