योगी आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब होने के कारण हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट मे भर्ती कराया गया है।
डोईवाला, देहरादून [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
यूपी सीएम के पिता पंचूर यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल निवासी आनंद सिंह बिष्ट (85 वर्ष) की सोमवार शाम तबीयत खराब हो गई। इस पर परिजनों उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर आए। हिमालयन हॉस्पिटल के डा. अकरम व डा. नंदकिशोर की देखरेख में चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।
हॉस्पिटल प्रशासनिक अधिकारी मुकेश मंमगाई ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट को पेट की तकलीफ के चलते शाम पांच बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट व मानवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ परिवार के सदस्य भी आए हुए हैं।
यह भी पढेें: 42 साल से 'सपनों' में सड़क और डंडी-कंडी पर 'जिंदगी'
यह भी पढ़ें: यहां आज भी मरीजों को डोली में ले जाते हैं ग्रामीण