पैतृक गांव पंचूर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, दिवंगत मां के तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिसंबर को अपने पैतृक गांव पंचूर जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। इस दिन उनकी दिवंगत माता सावित्री देवी की तेरहवीं संस्कार है। उनके संभावित दौरे को लेकर पौड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 20 नवंबर को पंचूर गांव में निधन हो गया था। माता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उसी शाम को अपने पैतृक गांव पहुंचे थे।
21 नवंबर को हरिद्वार में अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह वापस लखनऊ लौट गए थे। हालांकि, उनके आने का अभी आधिकारिक कार्यक्रम प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। एक दिसंबर की शाम का दो दिसंबर को आने को लेकर व्यवस्था की जा रही है।