Move to Jagran APP

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भ्रष्टाचार का दीमक तंत्र को करता है खोखला करता है

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017 के चुनाव में जनता से किए 85 फीसद वादों को पूरा किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार कार्य कर रही है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 11:35 PM (IST)
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भ्रष्टाचार का दीमक तंत्र को करता है खोखला करता है
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही है।

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उसके बाद पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टोलरेंस को लेकर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार का दीमक तंत्र को खोखला करता है। सरकार भ्रष्टाचारियों को बक्शने वाली नहीं है। सरकार बनने के बाद हमने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया।

loksabha election banner

माजरीग्रांट भाजपा मंडल के जस फार्म बुल्लावाला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना, सीएम सोलर स्वरोजगार योजना, मोटर, बाइक, टैक्सी योजना, होम स्टे योजना से लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत बस लेने के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। दर्जाधारी शिवप्रसाद ममगाई, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, माजरीग्रांट के मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने सरकार और संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डाला। 

महामंत्री पंकज रावत और ललित पंत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में परमिंदर सिंह, सुंदर दास, दिनेश वर्मा, उत्तम रौथाण, किशन नेगी, मनीष नैथानी, इस्लाम अहमद, कुसुम शर्मा, विनोद रौथाण, भामंडल महामंत्री प्रेम पुंडीर के संचालन में सुभाष रावत नवीन चौधरी, सतीश सेमवाल, देवेंद्र प्रसाद गौड, दिवान सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महामंत्री संगठन अजय कुमार ने किया कार्यकर्त्ताओं का मार्गदर्शन 

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से मंडल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्त्‍ताओं का मार्ग दर्शन किया। देहरादून रोड स्थित सनराइज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के उदय से लेकर वर्तमान तक यात्रा सहित समर्पित नेताओं और कार्यकर्त्‍ताओं की भूमिका को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्त्‍ता आधारित संगठन है। 2014 के बाद भारतीय राजनीति का दर्शन ही बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी बनी है। कई राजनीतिक दलों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। क्षेत्रीय दल अपने वजूद के लिए लड़ रहे हैं। देश की सेवा का भाव लेकर प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.