यूपी सीएम योगी के पिता से मिलने पहुंचे सीएम रावत, जाना हाल-चाल
अस्पताल में भर्ती यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।
डोईवाला, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का उन्होंने हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी जुटाई।
सोमवार को यूपी के सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (85 वर्ष) को शाम पांच बजे हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें लूज मोशन के बाद डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। जिस पर उन्हें आइसोलेशन रूम में रखा गया था।
मंगलवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत योगी के पिता का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। अस्पताल के अध्यक्षीय बोर्ड सदस्य डॉ. विजय धस्माना ने भी मुख्यमंत्री को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी।
जिसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून रवाना हो गए। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर आनंद सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में यूपी के सीएम के पिता के भर्ती होने की सूचना पर दिनभर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
यह भी पढेें: 42 साल से 'सपनों' में सड़क और डंडी-कंडी पर 'जिंदगी'
यह भी पढ़ें: यहां आज भी मरीजों को डोली में ले जाते हैं ग्रामीण