Pushkar Singh Dhami Oath LIVE: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार, हर की पौड़ी पर किया गंगा पूजन
LIVE Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony News Updates: पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इस दौरान आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई वीआइपी भी मौजूद रहे।
आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Live News Updates:
सीएम धामी ने हरिद्वार में हर की पौड़ी में की पूजा-अर्चना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में हर की पौड़ी में पूजा-अर्चना की। इससे पहले आज उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
जगद्गुरू आश्रम रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार
सीएम धामी ने मां का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गार्ड आफ आनर
अमित शाह ने दी सीएम धामी को बधाई
कल होगी हमारी पहली कैबिनेट बैठक : सीएम धामी
मां गंगा का आशीर्वाद लेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली
सितारंगज विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं। इन्होंने 2017 में भी सितारंगज से चुनाव जीता था।
चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली
बागेश्वर विधायक चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं।
रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा आर्य सोमेश्वर से विधायक हैं। रेखा आर्य 2003 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बनीं। 2017 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रेखा आर्या बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी के टिकट पर विधानसभा पहुंचीं।
सुबोध उनियाल ने ली मंत्री पद की शपथ
सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली। सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी।
धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली
पूर्व उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धनसिंह रावत पहली बार विधायक बने थे। रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून में रहते हैं।
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ
प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया था। तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की थी। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में इन्होंने ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ा था।
सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
इसके बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है। वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्रिय थे। सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं। महाराज केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रमोद सावंत और वसुंधरा राजे मौजूद
देहरादून में मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सीएम, गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत और राजस्थान की भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री लेंगे शपथ
आज परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री शपथ लेंगे।
- 1 सुबोध उनियाल
- 2 सौरभ बहुगुणा
- 3 रेखा आर्य
- 4 चंदन रामदास
- 5 सतपाल महाराज
- 6 धन सिंह रावत
- 7 गणेश जोशी
- 8 प्रेमचंद अग्रवाल
शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की गई पूजा
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री समेत कई वीआइपी
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे देहरादून
धामी ने भगत, राजगुरु एवं सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा पहुंचे परेड ग्राउंड
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे संत
शपथ ग्रहण से पूर्व कार्यकर्त्ताओं ने की पूजा-अर्चना
सुबोध उनियाल बनेंगे मंत्री, लेंगे शपथ
ये तीन भी बनेंगे मंत्री
सौरभ बहुगुणा को भी उत्तराखंड सरकार के नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। विधानसभा चुनावों सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज सीट से जीत दर्ज की है। वहीं उमेश शर्मा काऊ को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। वह रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। मसूरी सीट से विधायक गणेश जोशी भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ऋतु खंडूरी बन सकती हैं विधानसभा अध्यक्ष
आठ मंत्री आज ले सकते हैं शपथ
नजर आएगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंडी संस्कृति की झलक नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक दल मांगल गीत व स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे।
पांच एलईडी स्क्रीन पर होगा सजीव प्रसारण
मंच के पीछे उतरेगा प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर
परेड मैदान में लगाई गईं 20 हजार कुर्सियां
दर्शन लाल चौक से लैंसडाउन चौक जीरो जोन
देहरादून परेड मैदान में होने वाली शपथ ग्रहण के दौरान दर्शन लाल चौक से लैंसडाउन चौक आने वाला मार्ग जीरो जोन कर दिया गया है।
दोपहर ढाई बजे शुरू होगा शपथ का कार्यक्रम
11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं धामी
माना जा रहा है कि धामी अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्री परिषद में इस बार पिछले मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में नए चेहरों को अवसर देने के साथ सरकार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सकता है।
अब तक राज्य को 11 मुख्यमंत्री मिल चुके
उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल पूरे हो चुके हैं। उत्तराखंड नौ नवंबर साल 2000 में अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। तब से अब तक राज्य को 11 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर :- उत्तराखंड राज्य को अब तक मिले 11 मुख्यमंत्री, खंडूड़ी है जरूरी के बाद अब धाकड़ धामी को दूसरी बार मौका
रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में धामी ने टेका मत्था
मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।
गोवा और गुजरात के मुख्यमंत्री पहुंचे देहरादून
ये बनेंगे शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी
गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, उप्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य अतिथि शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर :- पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर ढाई बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
भगवान सारी बाधाएं दूर करें और हमारा प्रदेश आगे जाए : धामी
शपथ ग्रहण से पहले पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से विधिवत रूप से सरकार का काम शुरू हो रहा है। भगवान सारी बाधाएं दूर करें और हमारा प्रदेश आगे जाए।
सोमवार को हुआ था पांचवीं विधानसभा का विधिवत गठन
उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पांचवीं विधानसभा का सोमवार को विधिवत गठन हो गया था। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने सुबह 11 बजे से विधानसभा में शुरू हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एक-एक कर विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई थी।
रूट डायवर्ट के चलते ईसी रोड पूरी तरह जाम से पैक
परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुए रूट डायवर्ट के चलते देहरादून में ईसी रोड पूरी तरह जाम से पैक हो गई है।
टपकेश्वर मंदिर पहुंचे पुष्कर सिंह धामी
पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई वीवीआइपी बुधवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। इसके मद्देनजर पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी किया गया है। इसके तहत परेड ग्राउंड के चारों ओर, पैसेफिक तिराहा, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक और सर्वे चौक सभी प्रकार के वाहनों के लिए जीरो जोन रहेंगे। परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली नहीं लगेंगी।
केंद्रीय नेता और कई राज्यों के सीएम के साथ ये भी रहेंगे मौजूद
समारोह में साधु-संतों, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों, प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति समेत हर वर्ग के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।
उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा झंडा साहिब में और निशंक शिव मंदिर में करेंगे पूजा
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड सह प्रभारी रेखा वर्मा शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व झंडा साहिब में अरदास कर उत्तराखंड की खुशहाली व लोककल्याण के लिए कामना करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक भी शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व विजय कॉलोनी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे पुष्कर सिंह धामी
भाजपा के नेता विधायक दल चुने गए पुष्कर सिंह धामी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। देहरादून के परेड मैदान में दोपहर ढाई बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी के अलावा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सहित पूर्ण 12 सदस्यीय मंत्री परिषद शपथ ग्रहण करेगी। कुछ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार
पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देहरादून आगमन पर आभार व्यक्त किया है और उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
टपकेश्वर मंदिर जाएंगे पुष्कर सिंह धामी
शपथ से पहले पुष्कर सिंह धामी टपकेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे। यहां वह पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व लोककल्याण के लिए कामना करेंगे।
ऋषिकेश से बड़ी संख्या में धामी के शपथ ग्रहण में जाएंगे संत
तीर्थ नगरी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में संत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया की इस अवसर पर देवभूमि ऋषिकेश से अनेक महामंडलेश्वर संत समाज के साथ मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देने पहुचेंगे।
चार हेलीपैड पर उतरेंगे आगंतुकों के हेलीकाप्टर
सुरक्षा घेरे में कैद हुआ परेड ग्राउंड, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
परेड ग्राउंड के आसपास के स्कूलों में आज अवकाश
परेड ग्राउंड में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने के कारण पूरा क्षेत्र जीरो जोन बनाया गया है। इसलिए परेड ग्राउंड के आसपास के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश है। नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए परेड ग्राउंड के आसपास पांच सौ मीटर दायरे को जीरो जोन बनाया गया है। स्कूली छात्रों को परेशानी न हो, इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होगा।
कई केंद्रीय मंत्री व 10 राज्यों के सीएम भी रहेंगे मौजूद
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी बुधवार को देहरादून में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी आमंत्रण भेजा गया है।