रायपुर क्षेत्र के विकास के लिए 102 करोड़ की सौगात
जागरण संवाददाता, देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 102 करा
जागरण संवाददाता, देहरादून:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 102 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिस्पना नदी पर एक ही दिन में ढाई लाख पौधे रोपने के लिए जनता को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य ही नहीं देशभर में पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश जाएगा।
रायपुर ब्लॉक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना को ऋषिपर्णा मिशन के तहत पुनर्जीवित किया जा रहा है। इसके लिए सफाई, सौन्दर्यीकरण के अलावा उद्गम स्थल लंढौर मसूरी से राजपुर तक ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 30 प्रतिशत पौधे फलदार होंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में आयोजित बजट में युवाओं, सैनिकों, किसानों और महिलाओं के विकास के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कोरी घोषणाओं की बजाए धरातल पर काम करने को वह प्राथमिकता देंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम में रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने एक साल के भीतर महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, ब्लॉक प्रमुख बीना बहुगुणा, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, सतेंद्र नेगी, राजेश शर्मा, विमल उनियाल, पार्षद सोनू उनियाल, मनमोहन धनई, सुशील कुमार, संजय मल्होत्रा, कमली भट्ट, वर्षा बड़ोनी आदि रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं मांगें
-ग्राम सभा लाडपुर में ¨रग रोड एवं ननूरखेड़ा स्थित रायपुर ब्लॉक व एकता विहार में नलकूप योजना को दी जाए स्वीकृति
-क्षेत्र में 10 किमी आंतरिक सड़कों का पुनर्निर्माण कराए सरकार
-नव निर्मित सभागार में उच्च स्तरीय फर्नीचर के लिए बजट की मांग।
-रायपुर ब्लाक की पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार का कार्य। इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण
-1896.91 लाख की लोक निर्माण विभाग से जुड़ी योजनाएं।
-1165.98 लाख की जल संस्थान की योजनाएं।
-1445.66 लाख पेयजल निगम की योजनाएं।
-1996.95 लाख सिंचाई विभाग की योजनाएं।
-47.00 लाख की एमडीडीए की योजनाएं। इन योजनाओं का शिलान्यास
-170.14 लाख की एमडीडीए की योजनाएं।
-342.68 लाख की सिंचाई विभाग की योजना।
1www.41 लाख लोक निर्माण विभाग की योजना।
-39.78 लाख की लघु सिंचाई की योजनाएं।
-1558.78 लाख की जल संस्थान की योजनाएं।